Vivo T2 Pro 5G की लॉन्चिंग डेट कंफर्म, कर्व्ड डिस्प्ले के साथ भारत में इस दिन होगा लॉन्च, जानें
Vivo T2 Pro 5G Launch Date: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Vivo ने अपने नए हैंडसेट Vivo T2 Pro 5G को भारतीय बाजार में लॉन्च करने की तारीख का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर घोषणा करते हुए बताया है कि, यह फोन 22 सितंबर को भारत में पेश किया जाएगा। इसके साथ ही इसे एक्सक्लूसिवली फ्लिपकार्ट पर ही उपलब्ध कराया जाएगा। इसमें गोल्डन कलर ऑप्शन उपलब्ध कराया जाएगा। इस फोन के साल की शुरूआत अप्रैल में लॉन्च किए गए Vivo T2 5G और T2x 5G के समान होने की उम्मीद है। कंपनी की तरफ से इस फोन की कुछ फोटोज शेयर की गई हैं, जिसमें इसे कर्व्ड डिस्प्ले के साथ देखा जा सकता है। इसके सात ही यह गोल्डन शेड में नजर आ रही है। तो चलिए आपको इस अपकमिंग फोन के फीचर्स को लेकर कीमत तक के बारे में डिटेल्स बताते हैं।
Vivo T2 Pro 5G के संभावित फीचर्स
वीवो टी2 प्रो 5जी में 3D कर्व्ड डिस्प्ले के साथ 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट होने की उम्मीद है। वहीं इसका टच सैंपलिंग रेट 1200 हर्ट्ज तक हो सकता है। वीवो अपने इस अपकमिंग फोन को मीडियाटेक डायमेंसिटी 7200 प्रोसेसर के साथ ला सकती है। जो 8GB रैम और 256GB तक स्टोरेज से पैक्ड हो सकता है।
फोटोग्राफी के लिए इसमें यूजर को ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन सपोर्ट के साथ 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा दिया जा सकता है। इसके साथ ही इस फोन के कैमरा सेंट्रिक होने की उम्मीद है। आपको बता दें, इसके टॉप पर प्रोफेशनल पोट्रेट लिखा हुआ देखा जा सकता है।

Vivo T2 Pro 5G की संभाविच कीमत
रिपोर्ट्स की मानें तो वीवो के इस अपकमिंग फोन के स्पेक्स iQoo Z7 Pro के समान हो सकते हैं। जिससे इसकी एंट्री बाजार में 25 हजार से कम में होने की उम्मीद है। इसकी बिक्री की बात करें तो इस फोन को वीवो के ऑनलाइन स्टोर , वीवो के रिटेल स्टोर और फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकेगा।
Vivo T1 Pro 5G के फीचर्स
वीवो टी1 प्रो 5जी फोन में 6.44 इंच का फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले शामिल किया गया है। जो Qualcomm Snapdragon 778G 5G प्रोसेसर से लैस है। कंपनी ने इसमें 8 जीबी तक रैम और 128 जीबी स्टोरेज दी है। फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल रियर कैमरा मिल रहा है। जिसका प्राइमरी सेंसर 64 मेगापिक्सल का , दूसरा 8 मेगापिक्सल का है और तीसरा 2 मेगापिक्सल का है। इसके अलावा सेल्फी के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 4700mAh की बैटरी भी शामिल की है।


Click it and Unblock the Notifications








