Vivo T2 Pro की कीमत में भारी कटौती, इतने कम दाम में खरीदें फोन, जानें ऑफर डिटेल
Vivo T2 Pro 5G Price Cut: स्मार्टफोन ब्रांड वीवो ने हाल ही में अपना नया फोन Vivo T3 5G लॉन्च किया है। जिसे बजट रेंज सेगमेंट में लाया गया है। वहीं कंपनी ने अपने पुराने मॉडल Vivo T2 Pro 5G की कीमतों में कटौती की है। जिसके बाद भारी भरकम छूट के साथ फोन को ग्राहक घर ला सकते हैं।
अगर आप भी कर्व्ड डिस्प्ले, रिंग लाइट और धांसू कैमरा व बैटरी वाला नया फोन लेने का सोच रहे हैं, तो ये आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इस वक्त वीवो के इस फोन Vivo T2 Pro को सस्ते में खरीदने का मौका मिल रहा है। साथ ही इस फोन को नो-कॉस्ट EMI का भी लिया जा सकेगा।

Vivo T2 Pro की कीमत: वीवो के इस फोन को 8GB रैम + 128GB वेरियंट और 8GB रैम + 256GB वेरिएंट में खरीदा जा सकता है। जिसकी कीमत क्रमश: 23,999 रुपये और 24,999 रुपये है। कलर ऑप्शन की बात करें तो इसे न्यू मून ब्लैक और Dune Gold ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।
अगर ऑफर की बात की जाए तो Vivo T2 Pro को Flipkart से 2,000 रुपये तक के इंस्टेंट डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। इसके अलावा इस पर 3,000 रुपये का अतिरिक्त कैशबैक और कूपन डिस्काउंट मिल रहा है।

Vivo T2 Pro के फीचर्स: वीवो टी2 प्रो स्मार्टफोन में आपको 6.78 इंच के FHD+ कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलेगा। जो 120Hz हाई रिफ्रेश रेट फीचर को सपोर्ट करता है।
परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में MediaTek Dimensity 7200 प्रोसेसर दिया गया है। जो 8GB रैम और 8GB वर्चुअल रैम के साथ आएगा। इसके साथ ही इसमें 256GB की स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है। यह फोन Android 13 पर बेस्ड FuntouchOS पर काम करता है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें डुअल कैमरा दिया गया है, जो 64MP प्राइमरी कैमरा और 2MP का सेकेंडरी कैमरा से लैस है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा। इसे पावर देने के लिए इसमें 4,600mAh की बैटरी दी गई है, जो 66W फास्ट चार्जिंग फीचर के साथ आ रहा है।


Click it and Unblock the Notifications








