Vivo T2 Pro vs Moto Edge 40 Neo में आपके लिए कौन सा है बेस्ट, यहां जानें
Vivo t2 pro vs Moto Edge 40 Neo: अगर आप भी बजट रेंज में नया स्मार्टफोन लेने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए ये खबर काम की हो सकती है। आज हम हाल ही में लॉन्च वीवो और मोटोरोला के स्मार्टफोन्स के बारे में बताने जा रहे हैं। जो मिड रेंज में दमदार फीचर्स से लैस हैं। स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी वीवो ने अपने नए हैंडसेट वीवो टी2 प्रो को लॉन्च किया है। इसमें कंपनी ने 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ Full HD+ डिस्प्ले दिया है। वहीं मोटोरोला ने भी भारत में अपने 5जी फोन Motorola Edge 40 Neo को हाल ही में लॉन्च किया है। जिसकी एंट्री भी मिड रेंज में हुई है। तो चलिए आपको इन फोन्स की कीमत से लेकर खासियत तक के बारे में डिटेल्स बताते हैं।
Vivo t2 pro vs Moto Edge 40 Neo: कीमत
वीवो टी2 प्रो को मून ब्लैक और ड्यून गोल्ड दो कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। इसके 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 23,999 रुपये और 8GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये है। वहीं Motorola Edge 40 Neo के 8 GBरैम और 128 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 23,999 रुपये है। वहीं इसके 12GB स्टोरेज और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत कंपनी ने 25,999 रुपये तय किया है। इस फोन को ब्लैक ब्यूटी, कैनेल बे और सूथिंग सी कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।
Vivo t2 pro के फीचर्स
Vivo T2 Pro 5G स्मार्टफोन में 6.78-inch का AMOLED डिस्प्ले मिल रहा है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इस फोन की स्क्रीन ब्राइटनेस 1300 Nits है। प्रोसेसर की बात की जाए तो इसमें ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 7200 प्रोसेसर शामिल किया गया है। इस फोन में 8GB रैम और 256GB तक स्टोरेज का ऑप्शन दिया गया है। यह फोन Android 13 पर बेस्ड Funtouch OS 13 पर काम करेगा। फोटोग्राफी के लिए इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 64MP का मेन कैमरा और 2MP का डेप्थ सेंसर दिया गया है। यह फोन OIS सपोर्ट के साथ आ रहा है। सेल्फी के लिए इसके फ्रंट में कंपनी ने 16MP का कैमरा दिया है। इसे पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 4600mAh की बैटरी दी है, जो 66W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। सिक्योरिटी के लिए इसमें इसमें यूजर को इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिल रहा है। स्मार्टफोन IP52 रेटिंग के साथ आता है।

Moto Edge 40 Neo फीचर्स
Moto Edge 40 Neo में 6.55 इंच का फुल-एचडी प्लस पोलेड कर्व्ड डिस्प्ले मिल रहा है, जिसका पिक्सल रेजोल्यूशन 1080x2400 है। इसमें कंपनी ने ऑक्टा-कोर 6nm मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7030 प्रोसेसर को शामिल किया है। इसमें कंपनी ने 12 GB रैम और 256 GB स्टोरेज ऑप्शन दिया है। फोटोग्राफी के लिए इसमें ड्यूल रियर कैमरा सेटअप मिल रहा है। जिसका मेन कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) सपोर्ट और f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का है। वहीं सेकेंडरी कैमरा अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस के साथ 13 मेगापिक्सल का है। सेल्फी के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें 68W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी शामिल की गई है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.3, एफएम रेडियो, जीपीएस, ए-जीपीएस, ग्लोनास, गैलीलियो, एक 3.5 मिमी हेडफोन जैक और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट फीचर्स मिल रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications








