6000mAh की बड़ी बैटरी के साथ Vivo ने लॉन्च किया यह नया स्मार्टफोन
चीन की पॉपुलर स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो ने चुपचाप से Vivo T2X (वीवो टी2एक्स) को धाँसू बैटरी लाइफ और प्रोसेसर के साथ उम्मीद से पहले चीन में लॉन्च किया गया है। हालांकि यह मिड-रेंज स्मार्टफोन 6 जून को वैनिला Vivo T2 के साथ लॉन्च होने वाला था। लेकिन अब कंपनी ने इसको लॉन्च कर दिया है। तो आइए इसके स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और प्राइस के बारे में जानते हैं विस्तार से।

Vivo T2X के प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स
Vivo T2X में 6.58 इंच का IPS एलसीडी डिस्प्ले दी गई है जिसमें फ्रंट कैमरा के लिए वाटरड्रॉप नॉच भी मिलता है। फोन में 144Hz का रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और 240Hz टच सैंपलिंग रेट मिलता है। यह 650 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है और DCI-P3 कलर सरगम को कवर करता है।
Vivo T2X जो MediaTek डाइमेंशन 1300 SoC प्रदान करता है और इसे 256GB तक इंटरनल स्टोरेज और 8GB RAM के साथ जोड़ा गया है।
बैटरी डिपार्टमेंट की बात करें, तो 6000mAh की बड़ी बैटरी और आउट ऑफ द बॉक्स 44W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। वीवो कंपनी का दावा है कि फोन को 0 से 50 फीसदी तक चार्ज होने में सिर्फ 35 मिनट का समय लगता है। और इसको यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के जरिए 6W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है।
कैसा है Vivo T2X का कैमरा डिपार्टमेंट

कैमरा फीचर की बात करें, तो वीवो T2X में बैक साइड में डुअल-कैमरा सेटअप दिया गया है। कैमरा मॉड्यूल में 50MP का रियर कैमरा और 2MP का मैक्रो सेंसर दिया गया है। जबकि वाटरड्रॉप नॉच में 16MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।
कनेक्टिविटी ऑप्शन की बात करें, तो फोन 5G, 4G VoLTE, ब्लूटूथ, वाई-फाई, GPS आदि को सपोर्ट करता है। इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है और AI फेस अनलॉक का फीचर भी मिलता है।
Vivo T2X की कीमत
वीवो ने Vivo T2X को दो स्टोरेज ऑप्शन के साथ लॉन्च किया है। फोन में RAM ऑप्शन 8GB का ही है। इसके बेस 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 1699 (लगभग 19,700 रुपये) है, जबकि 8GB + 256GB स्टोरेज ऑप्शन की कीमत CNY 1899 (लगभग 22,000 रुपये) है। यह स्मार्टफोन दो कलर ऑप्शन ब्लैक और ब्लू में आता है।
भारत में कब लॉन्च होगा वीवो T2X स्मार्टफोन
अब अगर आप सोच रहे हैं कि इतनी बड़ी बैटरी वाला वीवो का यह स्मार्टफोन भारत में कब लॉन्च किया जाएगा तो कंपनी ने इसके बारे में कुछ भी नहीं बताया है। हालांकि आने वाले कुछ दिनों में Vivo अपने मिड रेंज स्मार्टफोन T2X को भारत में लॉन्च कर सकता हैं।


Click it and Unblock the Notifications








