Vivo T3 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च, कीमत से लेकर फीचर्स तक डिटेल्स लीक
Vivo T3 5G Smartphone: वीवो अपने भारतीय ग्राहकों के लिए बहुत जल्द अपना नया हैंडसेट Vivo T3 5G लॉन्च करने जा रहा है। ब्रांड ने इस फोन को लेकर खुलासा किया है कि, इसकी बिक्री ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट के जरिए देश में की जाएगी।
कंपनी ने अपने इस आगामी फोन का टीजर वीडियो अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पूर्व में ट्विटर पर शेयर किया है। जिससे उम्मीद की जा रही है कि, इसे बहुत जल्द भारत में लॉन्च किया जा सकता है।

इस फोन को देश में MediaTek Dimensity 7200 SoC प्रोसेसर के साथ पेश किया जा सकता है। तो चलिए आगे आपको इसकी अब तक सामने आई सभी डिटेल्स बताते हैं।
Vivo T3 5G स्मार्टफोन की कीमत: वीवो के इस आगामी फोन की कीमत की बात करें तो टिप्सटर सुधांशु अंभोरे के अनुसार इस फोन वीवो टी3 5G को कंपनी 20 हजार रुपये कीमत के आसपास लॉन्च कर सकती है।
Vivo T3 5G संभावित फीचर्स: वीवो टी3 5जी के फीचर्स की बात करें तो एक रिपोर्ट के अनुसार वीवो के इस फोन में ग्राहकों को 6.67 इंच फुल एचडी AMOLED स्क्रीन मिल सकती है, जो 120 Hz रिफ्रेश रेट ऑफर करेगा।
इसके साथ ही इसमें 1800 निट्स तक पीक ब्राइटनेस और पंच-होल कटआउट दिया जा सकता है। यूजर को बेहतरीन परफॉर्मेंस एक्सपीरियंस देने के लिए इसमें ब्रांड 4 नैनोमीटर प्रोसेसर पर आधारित मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7200 आक्टाकोर प्रोसेसर शामिल हो सकता है।

इसके अलावा इस फोन को दो स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया जा सकता है, जो 8जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज और 8जीबी रैम + 256जीबी स्टोरेज में उपलब्ध हो सकता है। फ्लिपकार्ट के टीजर वीडियो में इस स्मार्टफोन का डिजाइन पुराने मॉडल Vivo T2 के समान ही है।
अपने इस आगामी फोन में भी कंपनी ने फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया है। हालांकि अभी तक इसके लॉन्चिंग डेट और स्पेसिफिकेशंस का खुलासा नहीं हुआ है।
आपको बता दें. कंपनी ने पिछले साल अप्रैल 2023 में Vivo T2 5G को 18,999 रुपये की कीमत के साथ पेश किया था। जिसमें प्रोसेसर के तौर पर स्नैपड्रैगन 695 चिपसेट दिया गया था।


Click it and Unblock the Notifications








