Home
Mobile

Vivo T3 5G को पहली सेल में हजारों तक की बचत के साथ लाएं घर, जानें ऑफर व कीमत

Vivo T3 5G Sale: वीवो ने हाल ही में अपने ग्राहकों के लिए Vivo T3 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया है। जिसकी पहली सेल आज यानी कि, 27 मार्च से शुरू होने जा रही है। इस दौरान ग्राहक वीवो के इस फोन को भारी डिस्काउंट के साथ अपने घर ला सकते हैं। तो आइए आपको आगे इसकी कीमत, ऑफर व स्पेक्स के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

Vivo T3 5G की पहली सेल में ऑफर्स - Vivo T3 5G की पहली सेल आज दोपहर 12 बजे से ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर शुरू हो रही है। इसके अलावा कस्टमर्स इस फोन को कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट से भी खरीद सकेंगे।

Vivo T3 5G को पहली सेल में हजारों तक की बचत के साथ लाएं घर, जानें ऑफर

पहली सेल के दौरान अगर ग्राहक इसे HDFC और SBI बैंक कार्ड की मदद से खरीदते हैं, तो वह इस पर 2,000-2,000 रुपये की छूट का लाभ ले सकेंगे।

Vivo T3 5G की भारत में कीमत - वीवो ने अपने इस हैंडसेट को दो वेरिएंट में पेश किया है। इसके 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये और 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाला वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपये है।

Vivo T3 5G को पहली सेल में हजारों तक की बचत के साथ लाएं घर, जानें ऑफर

छूट के बाद इसे 17,999 रुपये शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकेगा। कलर ऑप्शन की बात करें तो इसे Cosmic Blue और Crystal Flake दो कलर्स में खरीदा जा सकता है।

स्मार्टफोन के फीचर्स- वीवो के इस लेटेस्ट इस फोन में आपको 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.67 इंच का Full HD+ एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। जो 2400 X 1080 पिक्सल रेजॉल्यूशन है।

Vivo T3 5G को पहली सेल में हजारों तक की बचत के साथ लाएं घर, जानें ऑफर

परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 7200 प्रोसेसर दिया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बीत करें तो यह फोन Android 14 पर बेस्ड Funtouch OS 14 पर काम करेगा।

फोटोग्राफी के लिए इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। जो 50MP का मेन कैमरा और 2MP का दूसरा सेंसर से लैस है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

इसे पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 44W फ्लैश चार्जिंग सपोर्ट वाली 5000mAh बैटरी दी गई है। यह फोन स्टीरियो स्पीकर्स के साथ आ रहा है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें आपको डुअल सिम स्लॉट, वाई-फाई, ब्लूटूथ और ऑडियो जैक फीचर्स मिलेंगे।

 
Best Mobiles in India

English summary
vivo t3 5g first sale live on flipkart check offer price and features
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X