Vivo आज लॉन्च करेगा पावरफुल प्रोसेसर वाला नया 5G स्मार्टफोन, जानें मॉडल से लेकर क्या कुछ होगा खास
स्मार्टफोन ब्रांड Vivo आज अपना नया 5G स्मार्टफोन भारतीय बाजार में आज यानी कि, 21 मार्च को लॉन्च करने जा रहा है। तो आइए आपको आगे यह कौन सा मॉडल है? और भारत में इसकी कीमत कितनी तय की जाएगी बताते हैं।
दरअसल Vivo अपनी T सीरीज के तहत नया फोन लॉन्च करेगी। जिसे बाजार में Vivo T3 5G नाम से जाना जाएगा।। यह फोन 21 मार्च को दोपहर 12 बजे दस्तक देगा। इसका लैंडिंग पेज Flipkart पर बनाया गया है, यह लॉन्च के बाद Flipkart के जरिए इस फोन की बिक्री की जाएगी।

Vivo T3 5G की भारत में कीमत- वीवो टी3 5जी को वीवो टी2 5जी के सक्सेसर के तौर पर लाया जाएगा। जिसकी कीमत 15,000 रुपये से लेकर 20,000 रुपये के बीच तय किए जानें की उम्मीद है। हालांकि ये अनुमानित कीमत है, फिलहाल इसकी सही कीमत को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
Vivo T3 5G इन खास फीचर्स से होगा लैस- सबसे पहले आपको बता दें, इस फोन को क्रिस्टल फ्लेक कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा आपको इसमें 50MP प्राइमरी Sony IMX882 OIS सेंसर मिलेगा।

कंपनी Vivo T3 5G में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए MediaTek Dimensity 7200 प्रोसेसर दे सकती है। कंपनी का कहना है कि, यह फोन सेगमेंट का फास्टेस्ट डिवाइस होगा और गेमर्स को काफी आकर्षित भी कर सकता है।
इसके अलावा इसमें OIS के साथ 4K रिकॉर्डिंग और 2X पोर्ट्रेट जूम की फैसलिटी मिलेगी। वीवो टी3 5जी में सुपर नाइट मोड के साथ bokeh Mode और एक फ्लिकर सेंसर भी यूजर कोमिल रहा है।

Vivo T3 5G के संभावित फीचर्स- वीवो के इस फोन की सामने आई लीक की मानें तो इसमें 6.67-इंच फुल HD+ OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा।
फोटोग्राफी के लिए इस स्मार्टफोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिए जानें की पहले ही पुष्टि की गई है। इसमें ग्राहकों को बोकेह लेंस के साथ 50MP का प्राइमरी सेंसर मिलने की उम्मीद है। साथ ही साथ सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।
अपने इश डिवाइश को पावर देने के लिए कंपनी इस फोन Vivo T3 में 5,000mAh की बैटरी दे सकती है, जो 44W फास्ट चार्जर की सुविधा से लैस होगी।
कनेक्टिविटी के लिए इसमें आपको Wi-Fi 6, 8 5G बैंड, ब्लूटूथ वर्जन 5.3 और डुअल स्टीरियो स्पीकर सेटअप जैसे फीचर्स मिलेंगे।


Click it and Unblock the Notifications








