Vivo T3 5G की भारत में इतनी होगी कीमत, मिलेंगे कई दमदार फीचर्स, जानें लॉन्च डेट
Vivo T3 5G Price: चाइनीज स्मार्टफोन मेकर कंपनी वीवो जल्द ही अपना नया 5जी स्मार्टफोन भारतीय बाजार में लॉन्च करने जा रहा है। वीवो अपने इस नए बजट स्माटफोन को Vivo T3 5G नाम से पेश करेगा।
हालांकि लॉन्च से पहले ही इस आगामी फोन को लेकर कई नई जानकारी सामने आई है। दरअसल यह फोन 21 मार्च को देश में दस्तक देने वाला है, लेकिन इससे पहले ही इस फोन की माइक्रोसाइट ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफार्म फ्लिपकार्ट पर लाइव हो गई है। इसके साथ ही इसे गूगल प्ले कंसोल के वेबसाइट पर भी स्पॉट किया गया है।

Google Play कंसोल पर लिस्टिंग के अनुसार इस फोन से वीवो के इस अपकमिंग फोन के प्रोसेसर और रैम की जानकारी सामने आई है। वहीं इसके पिछले रिपोर्ट्स की मानें तो इसमें इस फोन की कीमत और फीचर्स के खुलासे हुए थे। रिपोर्ट्स के अनुसार इस फोन का मॉडल नंबर V2334 है, जिसमें कंपनी मीडियाटेक Dimensity 7200 प्रोसेसर शामिल कर सकती है।
Vivo T3 5G की भारत में कीमत: वीवो टी3 5जी के कीमत की बात करें तो आपको बता दें, यह वीवो टी2 5जी के सक्सेसर के पर आएगा। जिसकी कीमत 15,000 रुपये से लेकर 20,000 रुपये के बीच तय की जा सकती है। हालांकि ये अनुमानित कीमत है, फिलहाल इसकी सही कीमत को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

Vivo T3 5G संभावित फीचर्स: वीवो टी3 के फीचर्स की बात करें तो आपको पहले ही बता चुके हैं, इसे लेकर अब तक कई लीक्स सामने आए हैं। टिपस्टर अभिषेक यादव की मानें तो इसे 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.67-इंच फुल एचडी+OLED डिस्प्ले दिए जानें की उम्मीद है।
इस स्मार्टफोन में परफॉर्मेंस के लिए कंपनी मीडियाटेक 7200 SoC चिपसेट शामिल कर सकती है, जिसे आर्म माली G610 GPU के साथ जोड़ा जा सकता है। वही स्टोरेज की बात करें तो फिलहाल इसकी जानकारी नहीं है, लेकिन इसे 8GB रैम के साथ जोड़े जानें की खबर है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो यह डुअल कैमरा के साथ आएगा। जिसमें 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 2MP सेकेंडरी कैमरा दिया जा सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP या फिर 32MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।
Vivo T3 5जी को पावर देने के लिए इसमें 5,000mAh की बैटरी दिए जानें की उम्मीद है, जिसे 44W फास्ट चार्जर के साथ जोड़ा जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाईफाई 6, डुअल स्टीरियो स्पीकर सेटअप, 5जी बैंड, ब्लूटूथ वर्जन 5.3 दिया जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








