Home
Mobile

Vivo T3 5G VS Iqoo Z9: 20 हजार तक की बजट में किसे खरीदना होगा फायदे का सौदा, यहां जानें सबकुछ

Vivo T3 5G VS Iqoo Z9: अगर आप भी 20 हजार तक के बजट में नया स्मार्टफोन लेने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए ये खबर बड़े काम की हो सकती है। दरअसल इस बजट सेगमेंट में Vivo T3 5G और Iqoo Z9 दो स्मार्टफोन्स हाल ही में भारतीय बाजार में लॉन्च किए गए हैं।

कम दाम में ये दोनों ही फोन्स दमदार स्पेसिफिकेशन्स के साथ आ रहे हैं। तो आइए आपको वीवो औऱ आईक्यू के इन फोन्स के बीच मिलने वाले अंतर को बताते हैं, जिसकी मदद से आप अपने लिए सही फोन का चुनाव कर सकें।

Vivo T3 5G VS Iqoo Z9: 20 हजार तक की बजट में कौन है दमदार फोन

Vivo T3 5G VS Iqoo Z9 कीमत: वीवो टी3 5जी को दो कॉन्फिग्रेशन 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट और 8GB रैम + 256GB स्टोरेज में पेश किया गया है।

जिसकी कीमत क्रमश: 19,999 रुपये और 21,999 रुपये है। इस फोन को आप 27 मार्च 2024 से Flipkart और Vivo इंडिया के स्टोर से ऑर्डर कर सकेंगे।

Vivo T3 5G VS Iqoo Z9: 20 हजार तक की बजट में कौन है दमदार फोन

वहीं iQOO Z9 5G स्मार्टफोन को भी आप दो कॉन्फिग्रेशन में खरीद सकते हैं। इसके पहले 8GB + 128GB स्टोरेज वरिएंट को 19,999 रुपये और 8GB रैम + 256GB स्टोरेज को 21,999 रुपये कीमत में ही खरीदा जा सकेगा।

Vivo T3 5G VS Iqoo Z9 डिस्प्ले: Vivo T3 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.67इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसके स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 1800 निट्स तक है। वहीं iQOO Z9 5G में 6.67 इंच का Full HD+ AMOLED डिस्प्ले मिलेगा। जो 90Hz रिफ्रेश रेट और 1800 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आएगा।।

Vivo T3 5G VS Iqoo Z9: 20 हजार तक की बजट में कौन है दमदार फोन

Vivo T3 5G VS Iqoo Z9 प्रोसेसर: Vivo T3 5G में परफॉर्मेंस के लिए MediaTek Dimensity 7200 5G प्रोसेसर दिया गया है। वहीं आईक्यू के जेड9 में MediaTek Dimensity 7200 प्रोसेसर मिलेगा।

Vivo T3 5G VS Iqoo Z9 स्टोरेज: Vivo T3 5G में 8GB रैम और 128GB/256GB स्टोरेज ऑप्शन मिलेगा। आईक्यू जे़ड9 में 8GB रैम और 256GB तक स्टोरेज का ऑप्शन मिलेगा। इसके स्टोरेज को माइक्रो SD कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।

Vivo T3 5G VS Iqoo Z9: 20 हजार तक की बजट में कौन है दमदार फोन

Vivo T3 5G VS Iqoo Z9 कैमरा: Vivo T3 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसका प्राइमरी कैमरा 50MP Sony IMX822 है। सेल्फी के लिए फ्रंट में 16MP का कैमरा दिया गया है। आईक्यू के हैंडसेट में आपको 50MP के मेन लेंस के साथ डुअल रियर कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है।

Vivo T3 5G VS Iqoo Z9 बैटरी: वीवो ने अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए 5000mAh की बैटरी दी है, जो 44W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। आईक्यू जे़ड9 में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 44W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

Vivo T3 5G VS Iqoo Z9 ओएस: वीवो का यह फोन Funtouch OS 14 के साथ आ रहा है, जो Android 14 पर बेस्ड है। Iqoo Z9 स्मार्टफोन Android 14 पर बेस्ड FunTouch OS 14 पर काम करता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
vivo t3 5g vs iqoo z9 comparison know which one is better in terms of price specifications features
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X