Vivo T3 5G भारत में 19,999 रुपये शुरूवाती कीमत के साथ लॉन्च, जानिए फीचर्स
Vivo T3 5G Price: आखिरकार सभी के इंतजार को खत्म करते हुए, वीवो ने अपना नया हैंडसेट Vivo T3 5G को भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपन ने अपने इस लेटेस्ट फोन को बजट स्मार्टफोन के तौर पर पेश किया है।
वीवो टी3 5जी में फोन को फ्लैट AMOLED डिस्प्ले , MediaTek Dimensity 7200 प्रोसेसर सहित कई दमदार फीचर्स से लैस किया गया है। तो चलिए आपको आगे इसकी खूबियों से रूबरू करवाते हैं।

Vivo T3 5G की कीमत: वीवो ने अपने इस स्मार्टफोन को 19,999 रुपये की शुरुआती कीमत में उपलब्ध कराया है। वहीं इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपये तय की गई है।
इस स्मार्टफोन की खरीदारी अगर ग्राहक HDFC बैंक कार्ड से करता है, तो वह इस पर 2,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट लाभ ले सकता है। साथ ही इस पर 2,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस और 3 महीने तक नो-कॉस्ट EMI ऑफर भी उपलब्ध कराया गया है।

आपको बता दें, इस फोन की पहली सेल 27 मार्च को शुरू होगी। इसे Flipkart और वीवो के आधिकारिक स्टोर से ग्राहक खरीद सकेंगे।
Vivo T3 5G के फीचर्स : फीचर्स की बात की जाए तो इस फोन में 120Hz हाई रिफ्रेश रेट वाला 6.67 इंच का FHD+ AMOLED पंच-होल डिस्प्ले मिल रहा है। जो 1800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस ऑफर करेगा।
बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए वीवो ने अपने इस लेटेस्ट स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7200 चिपसेट दिया है। आपको बता दें, इस प्रोसेसर के Vivo T2 Pro में भी शामिल किया गया था।

स्टोरेज की बात करें तो इसमें 8GB रैम के साथ 256GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है। इसके साथ ही इस फोन के रैम को 8GB तक बढ़ाया भी जा सकता है। वहीं ग्राहक माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से इसके स्टोरेज को भी बढ़ा सकते हैं।
वीवो का यह बजट फोन Android 14 पर बेस्ड Funtouch OS पर संचालित होा। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का मैक्रो कैमरा मिल रहा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 5,000mAh की बैटरी दी है, जो USB Type C 44W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी
कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, डुअल 4G VoLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.3 जैसे फीचर्स मिल रहे हैं। Vivo T3 5G में यूएसबी टाइप-सी ऑडियो और स्टीरियो स्पीकर भी हैं, जो ऑडियो एक्सपीरियंस को बढ़ाता हैं।


Click it and Unblock the Notifications








