Home
Mobile

Vivo T3 Lite 5G भारत में 10,499 रुपये शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च, 4 जुलाई से शुरू हो होगी सेल

Vivo T3 Lite 5G Launched: वीवो ने अपने भारतीय ग्राहकों के लिए अपनी T-सीरीज का नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। जिसे Vivo T3 Lite 5G के नाम से जाना जाएगा। यह कंपनी का नया बजट फोन है, जिसमें 50MP प्राइमरी कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ 128GB स्टोरेज मिलता है।

अगर आप भी इस वक्त नया कम बजट में फोन लेने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए यह बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। तो चलिए आगे इसकी कीमत से लेकर इसकी खासियत तक के बारे में जानते हैं।

Vivo T3 Lite 5G भारत में 10,499 रुपये शुरुआती कीमत के साथ  लॉन्च

Vivo T3 Lite 5G कीमत- वीवो के इस नए फोन के 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 10,499 रुपये है। जबकि, 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 11,499 रुपये कंपनी ने तय किया है। कलर ऑप्शन की बात करें तो इसे वाइब्रेंट ग्रीन और मजेस्टिक ब्लैक कलर में उपलब्ध कराया गया है।

इस फोन की सेल 4 जुलाई शुरू होगी। इसे ग्राहक फ्लिपकार्ट, वीवो इंडिया के ई-स्टोर और सभी पार्टनर रिटेल स्टोर से ऑर्डर कर सकते हैं। वहीं अगर ग्राहक इसकी खरीदारी HDFC बैंक और फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड की मदद से करते हैं, तो वह 500 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट लाभ ले सकेंगे।

Vivo T3 Lite 5G भारत में 10,499 रुपये शुरुआती कीमत के साथ  लॉन्च

Vivo T3 Lite 5G स्पेक्स- वीवो टी3 लाइट 5जी में 6.56 इंच LCD डिसप्ले दिया गया है, जो 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट और 840 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है।

परफॉर्मेंस के लिए इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट दिया गया है। जो 4GB रैम और 128GB स्टोरेज, 6GB रैम और 128GB स्टोरेज ऑप्शन से जोड़ा गया है। इसके साथ ही इस डिवाइस की रैम को 6GB तक वर्चुअली बढ़ाया भी जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP Sony AI कैमरा और 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर मिलता है, इसके अलावा 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसे पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 5000mAh की बैटरी दी है, जो 15W FlashCharge सपोर्ट करती है।

वीवो टी3 लाइट 5जी में IP64 वाटर रेजिस्टेंस रेटिंग दी गई है, यह फोन डुअल-मोड 5G कनेक्टिविटी सपोर्ट करने में सक्षम है। वीवो का यह लेटेस्ट स्मार्टफोन ऐंड्रॉयड 14 बेस्ड FunTouch OS 14 के साथ आता है। जिसमें कनेक्टिविटी के लिए 5G, ब्लूटूथ, वाई-फाई, जीपीएस जैसे फीचर्स मिलते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Vivo T3 Lite 5G Launched in India with 50mp camera know price specs
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X