Home
Mobile

इंतजार हुआ खत्म, Vivo T3 Lite 5G इस दिन होगा लॉन्च, जानें कीमत व स्पेक्स

Vivo T3 Lite 5G Price: स्मार्टफोन मेकर कंपनी वीवो जल्द ही अपना नया हैंडसेट Vivo T3 Lite 5G भारतीय बाजार में लॉन्च करने जा रही है।

जिसका लॉन्च डेट ब्रांड ने कंफर्म कर दिया है। इसके लिए फ्लिपकार्ट पर एक सपोर्टिव पेज लाइव हो चुका है, यानी इसकी बिक्री देश में Flipkart के जरिए की जाएगी। आइए आपको आगे इस आगामी फोन के फीचर्स से लेकर कीमत तक के बारे में बताते हैं।

इंतजार हुआ खत्म, Vivo T3 Lite 5G इस दिन होगा लॉन्च, जानें कीमत

वीवो 27 जून को दोपहर 12 बजे भारत में अपना नया वीवो टी3 लाइट 5जी स्मार्टफोन लॉन्च करेगा। यह फोन दो कलर ऑप्शन में आएगा। वीवो अपने इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंशन 6300 प्रोसेसर शामिल करेगा, जिसका AnTuTu स्कोर 414,564 से ज़्यादा है, जो बेहतरीन परफॉरमेंस सुनिश्चित करता है।

इसके साथ ही इसमें डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा। इसमें घुमावदार किनारों वाला एक फ्लैट फ्रेम है। इसका वॉल्यूम और पावर बटन दाईं ओर हैं और पावर बटन फिंगरप्रिंट सेंसर का भी काम करता है। इसका स्पीकर फ्रेम के ऊपर है। ब्लूटूथ SIG सर्टिफिकेशन से ब्लूटूथ v5.4 की भी पुष्टि हो चुकी है।

इंतजार हुआ खत्म, Vivo T3 Lite 5G इस दिन होगा लॉन्च, जानें कीमत

वीवो का अपकमिंग फोन गेमर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। कंपनी का अपने इस फोन को लेकर कहना है कि, गेमर्स को इस फोन के साथ एक खास और बेहतरीन एक्सपीरियंस मिलेगा। इसके साथ ही फोन को लेकर कंपनी ने दावा किया है कि, फोन स्मूद परफोर्मेंस और 5G कनेक्टिविटी के साथ आएगा।

फिलहाल, कंपनी ने इसकेट की सही कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि वीवो टी3 लाइट 5जी एक बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन होगा और इसकी कीमत 12,000 रुपये से कम हो सकती है।

यह T3 Lite 5G, Vivo T3 और T3x स्मार्टफोन के बाद T3 सीरीज का तीसरा मॉडल है। इससे पहले वीवो ने भारत में वीवो Y58 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाला फुल एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है।

वहीं परफॉर्मेंस के लिए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 प्रोसेसर मिलता है। यह 44W फास्ट चार्जिंग के साथ 6,000mAh की बैटरी से लैस है। साथ ही इसमें फोटोग्राफी के लिए 50-मेगापिक्सल का AI प्राइमरी कैमरा मिलेगा। वहीं कीमत की बात करें तो 20,000 रुपये से कम है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Vivo T3 Lite 5G launching on june 27 in india know price and specs
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X