Home
Mobile

Vivo T3 Pro 5G आज भारत में होगा लॉन्च, जानें कीमत, सेल डिटेल्स और स्पेसिफिकेशन

Vivo आज यानी 27 अगस्त को भारत में अपना नया Vivo T3 Pro 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है। जिसे कंपनी प्रीमियम लुक, 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, सोनी कैमरा और कई अन्य शानदार फीचर्स के साथ पेश करेगी।

हालांकि, लॉन्च से पहले ही इस फोन के फीचर्स से लेकर कीमत तक की डिटेल ऑनलाइन लीक हो गई है। तो चलिए आगे इसकी डिटेल्स जानते हैं।

 Vivo T3 Pro 5G आज भारत में होगा लॉन्च, जानें कीमत, सेल डिटेल्स

Vivo T3 Pro 5G स्पेसिफिकेशन- इस फोन में 6.78-इंच फुल HD+ (FHD+) 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलेगा। जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस और बेहतर सिक्योरिटी से लैस होगा। खास तौर पर यह फोन शानदार स्क्रीन एक्सपीरियंस ऑफर करता है।

Vivo D3 Pro 5G स्मार्टफोन में बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए स्टैंडर्ड स्नैपड्रैगन 7 Gen 3 SoC चिपसेट है। साथ ही इस फोन में एड्रेनो 7120 जीपीयू (Adreno 720 GPU) ग्राफिक्स कार्ड भी मिलता है। जो गेमिंग यूजर्स वीवो के इस नए स्मार्टफोन को निश्चिंत होकर खरीद सकते हैं।

 Vivo T3 Pro 5G आज भारत में होगा लॉन्च, जानें कीमत, सेल डिटेल्स

ओएस की बात करें तो यह नया Vivo T3 Pro 5G स्मार्टफोन भारत में एंड्रॉइड 14 पर आधारित फनटच OS 14 के साथ लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, कहा जाता है कि फोन को एंड्रॉइड अपडेट और सुरक्षा अपडेट प्राप्त होंगे। साथ ही इस फोन का डिजाइन भी काफी शानदार है।

फोटोग्राफी के लिए Vivo T3 Pro 5G स्मार्टफोन में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन सपोर्ट के साथ 50MP Sony IMX 882 प्राइमरी कैमरा + 8MP अल्ट्रा वाइड कैमरा + 2MP पोर्ट्रेट कैमरा का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। इसमें 16MP का सेल्फी कैमरा भी है। इसके अलावा फोन एलईडी फ्लैश और विभिन्न कैमरा फीचर्स के साथ लॉन्च होगा।

 Vivo T3 Pro 5G आज भारत में होगा लॉन्च, जानें कीमत, सेल डिटेल्स

कहा जा रहा है कि वीवो के इस फोन में AI इरेज, AI फोटो एनहांस जैसे फीचर्स मिलेंगे। साथ ही इस स्मार्टफोन में स्टीरियो स्पीकर मौजूद हैं, जो यूजर को बेहतर ऑडियो अनुभव देंगे। Vivo D3 Pro 5G स्मार्टफोन को 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर होने की भी बात कही गई है। फोन सैंडस्टोन ऑरेंज और एमराल्ड ग्रीन रंग में आएगा।

Vivo T3 Pro 5G स्मार्टफोन 5500mAh की बैटरी से लैस होगा, जो 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। इस फोन में टाइप-सी पोर्ट, डुअल नैनो सिम, 5जी एसए/एनएसए, वाई-फाई, जीपीएस समेत कई फीचर्स मिलते हैं। कहा जा रहा है कि, Vivo T3 Pro 5G स्मार्टफोन भारत में 25,000 रुपये से कम कीमत में लॉन्च होगा। इस नए वीवो फोन को फ्लिपकार्ट और वीवो इंडिया ई-स्टोर जैसे प्लेटफॉर्म पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Vivo T3 Pro 5G Launching in India Today Check Price Sale Details And Specification
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X