Home
Mobile

Vivo T3 Pro 5G की सेल आज, जानें कीमत, स्पेसिफिकेशन और ऑफर्स

हाल ही में लॉन्च हुए, Vivo T3 Pro 5G की आज सेल लाइव हो रही है। जिसके तहत आप इस फोन को कीमत से कम दाम में खरीद सकेंगे। कंपनी ने इस फोन को 6.67 इंच के AMOLED कर्व्ड डिस्प्ले दी है। साथ ही इसमें 5500mAh की बड़ी बैटरी भी मौजूद है। इस डिवाइस को आप दो कलर ऑप्शन के साथ खरीद सकते हैं। तो चलिए आपको इसकी कीमत से लेकर ऑफर तक की डिटेल बताते हैं।

Vivo T3 Pro 5G ऑफर व कीमत- इस वीवो स्मार्टफोन के दो वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया गया है। इसके 8GB/128GB वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये और 8GB/256GB वेरिएंट की कीमत 26,999 रुपये है। उपलब्धता की बात करें तो इस फोन को वीवो की ऑफिशियल साइट के अलावा Flipkart पर शुरू होगी।

Vivo T3 Pro 5G की सेल आज, जाने ऑफर्स

इसमें दो कलर ऑप्शन Sandstone Orange और Emerald Green की च्वॉइस दी है। इस पर कंपनी आपको एक्सक्लूसिव डिस्काउंट भी दे रही है। HDFC Bank और ICICI Bank कार्ड होल्डर्स के लिए फ्लैट 3000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। वहीं Flipkart Axis क्रेडिट कार्ड कैशबैक ऑफर पर आपको सीधे 5% की छूट मिलेगी।

Vivo T3 Pro 5G के स्पेसिफिकेशंस-

डिस्प्ले: इस डिवाइस में 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ 6.67 इंच की कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले दी गई है। शॉट जेनसेशन ग्लास से प्रोटेक्टेड इस डिस्प्ले में सटीक टच रिस्पॉन्स के लिए वेट टच टेक्नोलॉजी मिलेगी। इस फोन में पीछे की तरफ लेदर फिनिश और ग्लॉसी गोल्ड फ्रेम है।

प्रोसेसर: ये फोन स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 चिप द्वारा पावर्ड है। इस फोन को लेकर कंपनी का दावा है कि यह स्मार्टफोन सेगमेंट का सबसे फास्ट कर्व्ड फोन है। सॉफ्टवेयर के मामले में इसमें फनटच ओएस 14 दिया गया है, जो कि एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड है।

कैमरा: बैक पैनल पर चौकोर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। कैमरा की बात करें तो इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 16MP का कैमरा दिया गया है।

बैटरी: स्मार्टफोन में 5500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो कि 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस फोन की मोटाई 7.49 है और ये सेगमेंट का सबसे पतला फोन है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Recently launched, the sale of Vivo T3 Pro 5G is going live today. Under which you will be able to buy this phone at a lower price. You can buy this phone from e-commerce site Flipkart.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X