कैमरा, बैटरी, परफॉर्मेंस? Vivo T3 Pro 5G और Motorola Edge 50 Neo में कौन है बेस्ट
Vivo T3 Pro 5G vs Motorola Edge 50 Neo: स्मार्टफोन मार्केट में प्रत्येक दिन नए-नए विकल्प पेश होते हैं, जहां यूजर्स के लिए सही फोन को चुनना एक चुनौती बन जाता है। खासतौर पर जब बात मिड रेंज स्मार्टफोन खरीदने की हो, तो और भी ज्यादा मुश्किलें खड़ी हो जाती है।
लेकिन अगर आप मिड रेंज वाले स्मार्टफोन की तलाश कर रहे हैं, तो Vivo T3 Pro 5G और Motorola Edge 50 Neo, दोनों ही ब्रांड्स के ये स्मार्टफोन्स दमदार फीचर्स और आकर्षक डिजाइन के साथ आते हैं।

जहां Vivo T3 Pro 5G बेहतर डिस्प्ले और बड़ी बैटरी के लिए जाना जाता है, वहीं Motorola Edge 50 Neo अपने कैमरा और वायरलेस चार्जिंग जैसी सुविधाओं के लिए सुर्खियों में हैं। ऐसे में अगर आप इनमें से किसी एक को चुनने का सोच रहे है, तो आइए दोनों फोन की डिस्प्ले, प्रोसेसर, कैमरा, बैटरी और कीमत जैसे पहलुओं की तुलना कर लेते हैं।
Vivo T3 Pro 5G और Motorola Edge 50 Neo में अंतर
डिस्प्ले
Vivo T3 Pro 5G डिवाइस में 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ 6.67 इंच की कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले दी गई है। शॉट जेनसेशन ग्लास से प्रोटेक्टेड इस डिस्प्ले में सटीक टच रिस्पॉन्स के लिए वेट टच टेक्नोलॉजी मिलेगी। इस फोन में पीछे की तरफ लेदर फिनिश और ग्लॉसी गोल्ड फ्रेम है। बात करें Motorola Edge 50 Neo की डिस्प्ले की तो इसमें 6.4 इंच की सुपर एचडी डिस्प्ले दी गई है, जिसमें 3,000 पीक ब्राइटनेस मौजूद है। यानी की डिस्प्ले की तुलना में Vivo T3 Pro 5G बेहतर नजर आता है।
प्रोसेसर
दोनों फोन के प्रोसेसर की तुलना करें तो T3 Pro 5G में स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 चिप उपलब्ध है। सॉफ्टवेयर के मामले में इसमें फनटच ओएस 14 दिया गया है, जो कि एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड है। वहीं, Edge 50 Neo में MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर दिया गया है। यह डिवाइस एंड्रॉयड 14 पर रन करता है।
कैमरा
वीवो के इस फोन में बैक पैनल पर चौकोर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 16MP का कैमरा दिया गया है। जबकि मोटोरोला के फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें पहला OIS सपोर्ट करने वाला 50MP का प्राइमरी, 10MP का सेकंडरी टेलीफोटो और 13MP का अल्ट्रावाइड एंगल लेंस मिलता है।
फ्रंट में Motorola Edge 50 Neo में 32MP का कैमरा मौजूद है। अगर वीवो और मोटो के इन फोन की कैमरा की तुलना करें, तो Edge 50 Neo फ्रंट और बैक दोनों के मामले में Vivo T3 Pro से बेहतर नजर आता है।
बैटरी
Vivo T3 Pro स्मार्टफोन में 5500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो कि 80 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। जबकि पावर देने के लिए Edge 50 Neo में आपको 4310mAh की बैटरी दी है, जो कि 68 वॉट फास्ट चार्जिंग और 15 वॉट वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। ऐसे में अगर आप अच्छी बैटरी वाला फोन चाहते हैं, तो आपको Vivo T3 Pro के बारे में विचार करना चाहिए।
कीमत
अब दोनों फोन की कीमत के बारे में बात करते हैं। Vivo T3 Pro 5G की शुरुआती कीमत 24,999 रुपये है। यानी की इसके बेस वेरिएंट 8GB+128GB को आप 24,999 रुपये की कीमत और हाई वेरिएंट 8GB+256GB को 26,999 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं। जबकि, Motorola Edge 50 Neo की शुरुआती कीमत भारत में 23,999 रुपये है। ये कीमत 8GB+256GB वेरिएंट के लिए है।


Click it and Unblock the Notifications








