भारत में 27 अगस्त को लॉन्च होगा Vivo T3 Pro 5G, जानें संभावित स्पेसिफिकेशन और अन्य जानकारी
Vivo ने अपने फैंस को एक खुशखबरी दी है। कंपनी जल्द ही भारत में एक नया फोन लॉन्च करेगी। आने वाला नया फोन Vivo T3 Pro 5G नाम से मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। इसने मोबाइल लवर्स के बीच पहले से ही उत्सुकता पैदा कर दी है।
इस बीच कंपनी ने Vivo T3 Pro 5G फोन की लॉन्च डेट का खुलासा कर दिया है। जी हां, चीनी टेक कंपनी Vivo अपनी T सीरीज में एक लेटेस्ट स्मार्टफोन Vivo T3 Pro 5G नाम से पेश करने जा रही है। चलिए जानते हैं इसकी लॉन्च डेट और आवश्यक बातों के बारे में।

Vivo T3 Pro 5G कब होगा लॉन्च
Vivo T3 Pro 5G को कंपनी भारतीय मार्केट में 27 अगस्त को दोपहर 12 बजे पेश करेगी। कंपनी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और ऑफिशियल वेबसाइट पर फोन की लॉन्च डेट के बारे में पुष्टि की है।
शुरुआती कीमत 20,000 रुपये होने की संभावना
कंपनी द्वारा शेयर की गई जानकारी के मुताबिक, इस फोन में 3डी कर्व्ड डिस्प्ले मिलेगी। स्मार्टफोन में कंपनी के आई प्रोटेक्शन फीचर, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 एस जेन 3 चिपसेट और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5500mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद है। इसमें 8GB रैम स्टोरेज विकल्प शामिल होगा। वहीं इसकी शुरुआती कीमत 20,000 रुपये बताई जा रही है।
Vivo T3 Pro 5G के संभावित फीचर्स
टीजर में नजर आ रहे स्मार्टफोन से ये पता चलता है कि स्मार्टफोन के रियर पैनल पर वेगन लेदर फिनिश मिल सकती है। कंपनी का कहना कि वह इस फोन के प्रोसेसर, डिटेल्स और कैमरा एवं बैटरी के बारे में भी जानकारी शेयर करेगी। सूत्रों के मुताबिक, Vivo T3 Pro 5G में OIS सपोर्ट के साथ 50MP का मेन कैमरा मिल सकता है।
Vivo T3 Pro 5G में 6.78 इंच की फुल HD + AMOLED कर्व्ड डिस्प्ले मिलेगी, जो कि 120Hz रिफ्रेश रेट और 2400x1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ 4500 निट्स की अधिकतम ब्राइटनेस को सपोर्ट करेगी।
इसके क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 प्रोसेसर के साथ लॉन्च होने की उम्मीद है। यह एंड्रॉयड 14 बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करेगा। इसमें 128GB और 256GB स्टोरेज की सुविधा होने की संभावना है।
इस फोन की सबसे खास बात इसका कैमरा सेटअप होने वाला है। इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा। इस डिवाइस में OIS सपोर्ट के साथ 50MP का (Sony IMX 882) मेन कैमरा और सेल्फी के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है।
बैटरी की बात करें तो Vivo T3 Pro 5G में 5500mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है, जिसके 80 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आने की संभावना है।


Click it and Unblock the Notifications








