Home
Mobile

Vivo t3 pro vs iQoo z9s pro: भारत में 25,000 रुपये से कम में कौन सा स्मार्टफोन सबसे अच्छा है?

Vivo ने भारतीय बाजार में अपना लेटेस्ट मिडरेंज फोन Vivo T3 Pro 5G लॉन्च कर दिया है। जिसमें 6.67 इंच के AMOLED कर्व्ड डिस्प्ले के साथ 5500mAh तक की एक बड़ी बैटरी दी गई है।

इस फोन का सीधा मुकाबला हाल ही में लॉन्च हुए iQoo z9s pro से माना जा रहा है। तो आइए आपको आगे 25 हजार से कम दाम में बेस्ट फोन्स की डिटेल बताते हैं।

Vivo t3 pro vs iQoo z9s pro किसे खरीदना होगा फायदे का सौदा

कीमत- Vivo T3 Pro 5G के बेस वेरिएंट 8GB/128GB की कीमत 21,999 रुपये और हाई वेरिएंट 8GB/256GB की कीमत 23,999 रुपये हैं। इसे आप 2 सितंबर से Flipkart, Vivo India की होम वेबसाइट और दूसरे रिटेल स्टोर से खरीद सकते हैं।

HDFC Bank और ICICI Bank कार्ड होल्डर्स के लिए फ्लैट 3000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। वहीं Flipkart Axis क्रेडिट कार्ड कैशबैक ऑफर पर आपको सीधे 5% की छूट मिलेगी।

जबकि, iQOO Z9s Pro के 8GB /128 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये है। जबकि, इसके 8GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 26,999 रुपये और 12GB/ 256 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 28,999 रुपये तय किया गया है।

लेकिन अगर ग्राहक इसे ICICI बैंक और HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या फिर EMI ट्रांजेक्शन करता है, तो उसे इस फोन 3 हजार तक की छूट दी जा रही है। इसके साथ ही ग्राहक को फोन पर 3 हजार तक का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है।

डिस्प्ले: Vivo T3 Pro 5G में 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ 6.67 इंच की कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले दी गई है। शॉट जेनसेशन ग्लास से प्रोटेक्टेड इस डिस्प्ले में सटीक टच रिस्पॉन्स के लिए वेट टच टेक्नोलॉजी मिलेगी। इस फोन में पीछे की तरफ लेदर फिनिश और ग्लॉसी गोल्ड फ्रेम है।

जबकि, iQOO Z9s Pro में 6.7 इंच का 3D कर्व्‍ड एमोलेड डिस्‍प्‍ले दिया गया है, जो FHD+ रिजॉल्यूशन और 120Hz का रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसके साथ ही इसमें 4,500 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है।

प्रोसेसर: Vivo T3 Pro 5G फोन स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 चिप द्वारा पावर्ड है। इस फोन को लेकर कंपनी का दावा है कि यह स्मार्टफोन सेगमेंट का सबसे फास्ट कर्व्ड फोन है। सॉफ्टवेयर के मामले में इसमें फनटच ओएस 14 दिया गया है, जो कि एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड है।

जबकि, iQOO Z9s Pro । iQOO Z9s में बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए 12GB तक रैम और 256GB तक का स्टोरेज मिलता है। इसके साथ ही इस फोन में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3 चिपसेट शामिल किया गया है।

कैमरा: Vivo T3 Pro 5G के बैक पैनल पर चौकोर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 16MP का कैमरा दिया गया है।

जबकि, iQOO Z9s Pro कैमरा सेटअप की बात करें तो इसे ट्रिपल रियर कैमरा के साथ पेश किया गया है। जिसका मेन कैमरा 50MP का सोनी IMX882 है। यह OIS को भी सपोर्ट करने में सक्षम है।

इसके अलावा फोन में 2MP का पोर्ट्रेट कैमरा है।साथ ही 8MP का एक अल्‍ट्रा वाइड कैमरा भी दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।

बैटरी: Vivo T3 Pro 5G में 5500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो कि 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस फोन की मोटाई 7.49 है और ये सेगमेंट का सबसे पतला फोन है।

जबकि, iQOO Z9s Pro को पावर देने के लिए कंपनी ने अपने इस डिवाइस में 5500mAh की बैटरी दी है, जो 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Vivo t3 pro vs iQoo z9s pro: Best Smartphone Under Rs 25,000 in India?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X