Vivo T3 Ultra 5G के कैमरा स्पेसिफिकेशन और डिस्प्ले ऑफिशियली कंफर्म
Vivo कल यानी 12 सितंबर को भारतीय बाजार में अपना नया हैंडसेट Vivo T3 Ultra 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है। हालांकि, इसके लॉन्च से ठीक पहले ही फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध इसकी माइक्रोसाइट ने आगामी स्मार्टफोन के बारे में कई खास जानकारी की पुष्टि कर दी है। लेकिन अपडेट किए गए पेज पर अब T3 अल्ट्रा के कैमरा स्पेसिफिकेशन और डिस्प्ले ऑफिशियली कंफर्म हो गए हैं।
Vivo T3 Ultra 5G कैमरा, डिस्प्ले डिटेल्स कंफर्म- वीवो टी3 अल्ट्रा 5जी में 50 मेगापिक्सल का सोनी IMX921 मेन कैमरा होगा, जो OIS सपोर्ट करेगा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस होगा। बता दें, सेम यही कैमरा वीवो V40 प्रो में भी प्राइमरी स्नैपर के तौर पर उपलब्ध है।

इसके अलावा सेल्फी के लिए वीवो टी3 अल्ट्रा में 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। दोनों 50 मेगापिक्सल के कैमरे 60fps 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करेंगे।
अब डिस्प्ले की बात करें तो वीवो टी3 अल्ट्रा 5जी में कर्व्ड एज के साथ 6.78 इंच की AMOLED स्क्रीन है। डिस्प्ले HDR10+ सपोर्ट, 120Hz रिफ्रेश रेट, 10-बिट कलर्स और 4,500nits तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है।

याद दिला दें, इससे पहले रिपोर्ट में खुलासा हुआ था कि, वीवो T3 अल्ट्रा में डाइमेंशन 9200 प्लस चिपसेट होगा। उम्मीद की जा रही है कि, डिवाइस 8GB/256GB और 12GB/256GB कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध होगा। यह फोन 12GB तक की वर्चुअल रैम से भी लैस होगा।
T3 अल्ट्रा में 80W फास्ट चार्जिंग के साथ 5,500mAh बैटरी शामिल की जाएगी। इसके अलावा डिवाइस IP68-रेटेड डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस ऑफर करेगा। फिलहाल वीवो के इस फोन की कीमत को लेकर अभी तक कोई डिटेल सामने नहीं आई है। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि, इस फोन की कीमत तकरीबन 33,000 रुपये तय की जाएगी।
Vivo V40 Pro स्पेसिफिकेशन्स- Vivo V40 Pro में 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ 6.78-इंच का AMOLED है। स्मार्टफोन Android 14 पर बेस्ड FunTouch OS पर काम करता है। इसमें MediaTek Dimensity 9200+ प्रोसेसर दिया गया है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसका मेन लेंस 50MP का है।
इसके अलावा आपको इसमें 50MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 50MP का टेलीफोटो लेंस मिलता है। इसके साथ हीं इसमें 50MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। पावर देने के लिए इसमें 5,500mAh की बैटरी शामिल की गई है, जो 80W की चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसके अलावा इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है। हैंडसेट Wi-Fi, ब्लूटूथ, NFC जैसे फीचर्स से लैस है।


Click it and Unblock the Notifications








