50MP फ्रंट कैमरा के साथ मार्केट में आया दमदार फोन Vivo T3 Ultra 5G, जानें कीमत से लेकर सब कुछ
Vivo ने भारत में अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन Vivo T3 Ultra 5G को लॉन्च कर दिया है। इस फोन को कंपनी MediaTek Dimensity प्रोसेसर के साथ लेकर आई है। कंपनी ने अपने इस 5G फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है।
Vivo T3 Ultra 5G में 6.78 इंच की एमोलेड डिस्प्ले के साथ बड़ी बैटरी भी दी गई है। चलिए इस फोन की कीमत, ऑफर्स, उपलब्धता और स्पेसिफिकेशंस के बारे में जान लेते हैं।

Vivo T3 Ultra 5G की कीमत और उपलब्धता
Vivo T3 Ultra 5G को कंपनी ने दो कलर ऑप्शन Lunar Gray और Frost Green में लॉन्च किया है। इस फोन की पहली सेल 19 सितंबर 2024 से शाम 7 बजे से शुरू हो जाएगी। बात करें इस फोन की कीमत की तो कंपनी ने इसे 28,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश किया है।
वहीं इस फोन को आप HDFC Bank कार्ड की मदद से पेमेंट कर खरीदते हैं, तो आपको इस पर 3,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। कंपनी इस पर 3,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस ऑफर भी प्रदान कर रही है।
Vivo T3 Ultra 5G की सभी जरूरी डिटेल्स
डिस्प्ले: कंपनी ने अपने इस फोन में 6.78 इंच की एमोलेड 1.5K डिस्प्ले दी ही, जो कि 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें MediaTek Dimensity 9200+ प्रोसेसर मिल रहा है।
स्टोरेज: Vivo T3 Ultra 5G में 12GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज दिया है। साथ ही इसमें वर्चुअल रैम का सपोर्ट भी शामिल है। आप इस फोन की रैम को 24GB तक बढ़ा सकते हैं। Vivo का ये लेटेस्ट फोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड फनटच ओएस 14 पर रन करता है।
कैमरा: फोटोग्राफी के लिए इस फोन के बैक में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। OIS सपोर्ट के साथ इसमें 50MP का मेन कैमरा और 8MP का अल्ट्रा रियर कैमरा सेटअप जोड़ा गया है। फ्रंट में ऑटो फोकस के साथ सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के एक्सपीरियंस को शानदार बनाने के लिए 50MP का कैमरा शामिल किया गया है।
बैटरी: बात करें फोन की बैटरी तो इसमें 5,500mAh की बड़ी बैटरी दी है, जो कि 80 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
अन्य: फोन के अन्य फीचर में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। धूल और पानी से सुरक्षा के लिए इसको IP68 रेटिंग दी गई है।


Click it and Unblock the Notifications








