Home
Mobile

Vivo T3 Ultra 5G आज भारत में होगा लॉन्च, खास स्पेसिफिकेशन कंफर्म, जानें कीमत

Vivo आज अपने भारतीय ग्राहकों के लिए अपना नया हैंडसेट लॉन्च करने जा रहा है। जिसे T3 Ultra 5G के नाम से जाना जाएगा। हालांकि, लॉन्च से पहले ही इसके खास स्पेक्स पर से पर्दा उठ चुका है।

वीवो टी3 अल्ट्रा स्मार्टफोन T3 सीरीज का पांचवां स्मार्टफोन होगा। आपको बता दें, इससे पहले कंपनी ने इस सीरीज के तहत Vivo T3 5G, Vivo T3x 5G, Vivo T3 Lite 5G और Vivo T3 Pro 5G लॉन्च कर चुकी है। तो आइए आपको आगे इसकी कीमत से लेकर खासियतों तक के बारे में बताते हैं।

Vivo T3 Ultra 5G आज भारत में होगा लॉन्च, खास स्पेसिफिकेशन कंफर्म

सबसे पहले आपको बता दें, Vivo T3 Ultra 5G को प्रीमियम मिड-रेंज के तहत उपलब्ध कराया जाएगा। लॉन्चिंग की बात करें तो वीवो टी3 अल्ट्रा भारत में आज यानी 12 सितंबर दोपहर 12 बजे लॉन्च हो रहा है।

लॉन्च के बाद इसकी बिक्री फ्लिपकार्ट और ऑफलाइन पार्टनर रिटेलर्स के जरिए की जाएगी। कीमत की बात करें तो भारत में इसकी कीमत 33,000 रुपये से कम होने की उम्मीद है। कलर ऑप्शन की बात करें तो फोन को ग्रीन कलर में पेश किया जाएगा।

Vivo T3 Ultra 5G आज भारत में होगा लॉन्च, खास स्पेसिफिकेशन कंफर्म

Vivo T3 Ultra 5G स्पेसिफिकेशन - वीवो T3 अल्ट्रा में 6.78-इंच 1.5K 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलेगा। जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस 4,500 निट्स होगा।

चिपसेट की बात करें तो वीवो टी3 अल्ट्रा में मीडियाटेक डाइमेंशन 9200+ SoC को शामिल किया जा सकता है। जो 12GB रैम और 256GB स्टोरेज से लैस होगा। वीवो टी3 अल्ट्रा एंड्रॉयड 14-आधारित फनटच OS 14 पर चलेगा।

फोटोग्राफी के लिए इसमें OIS के साथ 50MP Sony IMX921 प्राइमरी सेंसर और 1/1.56" सेंसर साइज़ वाला डुअल-रियर कैमरा सेटअप होगा। इसका मेन कैमरा 8MP अल्ट्रावाइड लेंस के साथ जोड़ा गया है। इसके साथ ही इसमें ऑटोफोकस के साथ 50MP का सेल्फी कैमरा है। इसके फ्रंट और रियर कैमरे से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकता है।

इसके अलावा वीवो ने यह भी पुष्टि की है कि, T3 अल्ट्रा 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,500 mAh की बैटरी मिलेगी। वीवो टी3 अल्ट्रा में धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग भी होगी।

 
Best Mobiles in India

English summary
Vivo T3 Ultra 5G to launch in India today, Check Specifications and Price
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X