Home
Mobile

Vivo T3 Ultra 5G बनाम Vivo V40 में क्या अंतर है? यहां जानें कीमत व सभी स्पेसिफिकेशन

Vivo T3 Ultra 5G vs Vivo V40: Vivo ने आज भारतीय बाजार में T सीरीज के तहत अपना नया हैंडसेट Vivo T3 Ultra 5G लॉन्च कर दिया है। जिसमें कंपनी AMOLED डिस्प्ले और 50MP ऑटोफोकस फ्रंट कैमरा शामिल की है।

इसके कुछ स्पेक्स की तुलना Vivo V40 से किया जा रहा है। अगर आप भी वीवो के इन दोनों फोन्स में कंफ्यूज हैं, तो आपके लिए ये आर्टिकल मददगार साबित हो सकती है। आज हम आपको अपने इस आर्टिकल में दोनों फोन्स के बीच मिलने वाले अंतर से लेकर कीमत और सभी खासियतों को बताने जा रहे हैं।

Vivo T3 Ultra 5G बनाम Vivo V40 में क्या अंतर है? यहां जानें सबकुछ

कीमत- Vivo T3 Ultra 5G स्मार्टफोन की शुरूआती कीमत 31,999 रुपये है, यह कीमत इसके 8GB/128GB स्टोरेज वेरियंट की हा। जबकि, 8GB/256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 33,999 रुपये और 12GB/ 256GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 35,999 रुपये तय हुआ है।

वीवो के इस लेटेस्ट फोन को ग्राहक 19 सितंबर शाम 7 बजे से Vivo इंडिया की वेबसाइट, फ्लिपकार्ट और ऑफलाइन रिटेल स्टोर से खरीद सकेंगे। जहां इन्हें बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

Vivo T3 Ultra 5G बनाम Vivo V40 में क्या अंतर है? यहां जानें सबकुछ

इस डिवाइस को HDFC और SBI बैंक कार्ड की मदद से लेने पर 3000 रुपये इंस्टेंट डिस्काउंट मिल जाएगा। इसके साथ ही 3000 रुपये एक्सचेंज बोनस भी है। फोन को 6 महीने की नो-कॉस्ट EMI पर भी लिया जा सकता है।

जबकि, Vivo V40 के 8GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 34,999 रुपए है। जबकि, 8GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 36,999 रुपए और 12GB/512GB स्टोरेज की कीमत 41,999 रुपए है।

डिस्प्ले- वीवो टी3 अल्ट्रा 5जी में 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज, टच सैंपलिंग रेट 480 हर्ट्ज और पीक ब्राइटनेस 4500 निट्स है। जबकि, वीवो वी40 में 6.78 इंच का AMOLED डिस्‍प्‍ले है, जो 120 हर्ट्ज के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है।

प्रोसेसर- वीवो टी3 अल्ट्रा 5जी फोन में 3.35 गीगाहर्ट्ज तक ऑक्टा-कोर डाइमेंसिटी 9200+ 4nm प्रोसेसर दिया गया है। जबकि, वीवो वी40 में परफॉर्मेंस के लिए क्‍वॉलकॉम का स्‍नैपड्रैगन 7 जेन3 प्रोसेसर शामिल है।

स्टोरेज- वीवो टी3 अल्ट्रा में 8GB और 12GB रैम ऑप्शन के साथ 128GB और 256GB स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है। जबकि, वीवो वी40 स्मार्टफोन में 8GB रैम के साथ 256GB का स्टोरेज मिलता है।

ओएस- वीवो टी3 अल्ट्रा 5जी स्मार्टफोन ऐंड्रॉयड 14 बेस्ड Funtouch OS 14 पर चलेगा। जबकि, वीवो वी40 स्मार्टफोन में लेटेस्‍ट एंड्रॉयड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

कैमरा- वीवो टी3 अल्ट्रा 5जी स्मार्टफोन में फोटोग्राफी के लिए अपर्चर एफ/1.88 के साथ 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए अपर्चर एफ/2.0 के साथ 50 मेगापिक्सल ऑटोफोकस कैमरा मिल रहा है। इसके कैमरे से आप 4K वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते हैं।

जबकि, V40 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्‍ट्रावाइड कैमरा शामिल है। जबकि, सेल्फी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

बैटरी- वीवो टी3 अल्ट्रा को पावर देने के लिए इसमें 5,500mAh की बैटरी दी गई है, जो 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। जबकि, V40 में 5500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 80W के फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

आईपी रेटिंग- वीवो टी3 अल्ट्रा 5जी में डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंट IP68 रेटिंग दी गई है। जबकि, Vivo V40 भी IP68 रेटिंग के साथ आता है।

कनेक्टिविटी- वीवो टी3 अल्ट्रा 5जी में 5G, डुअल 4G VoLTE, वाई-फाई 6 802.11 बीई, ब्लूटूथ 5.3, GPS जैसे फीचर्स मिल रहे हैं। जबकि, वीवो वी40 में कनेक्टिविटी के लिए डुअल सिम, 4G VoLTE, 2.4GHz , 5GHz, वाई फाई, ब्लूटूथ 5.0, GPS, एनएफसी और यूएसबी टाइप सी पोर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं।

कलर- Vivo T3 Ultra 5G को आप लूनर ग्रे और फ्रॉस्ट ग्रीन कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं। जबकि, Vivo V40 को ब्लू, लोटस पर्पल और टाइटेनियम ग्रे कलर में खरीदा जा सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Vivo t3 ultra 5g vs Vivo v40: What are the Differences? Checkout Our Full Specs Comparison
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X