Vivo T3 Ultra पर भारी छूट, इतने कम दाम में खरीदने का मौका, जल्दी करें
Vivo ने भारत में ऑफिशियली तौर पर T3 Ultra को लॉन्च कर दिया है, जो अपनी कीमत सेगमेंट में दमदार परफॉर्मेंस और प्रीमियम फीचर्स के साथ आतता है।
लेकिन अब यह फोन फ्लिपकार्ट, Vivo इंडिया ई-स्टोर और पार्टनर रिटेल स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। तो आइए आपको आगे इसकी कीमत से लेकर ऑफर और फीचर्स तक की डिटेल बताते हैं।

Vivo T3 Ultra कीमत, ऑफर और उपलब्धता- इसके 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपये है। जबकि, 8GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज वाले दूसरे वेरिएंट की कीमत 33,999 रुपये और 12GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज वाले टॉप-एंड वेरिएंट की कीमत 35,999 रुपये है।
वहीं ऑफर्स की बात करें तो इस पर भारी छूट ऑफर किया जा रहा है। अगर आप HDFC बैंक कार्ड से इस फोन की खरीदारी करते हैं, तो आपको 3000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा।

डिस्काउंट के बाद इस फोन के 8GB/ 128GB स्टोरेज वेरिएंट की प्रभावी कीमत 28,999 रुपये हो जाएगी। जबकि, 8GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की प्रभावी कीमत 30,999 रुपये और 12GB/256GB वेरिएंट की प्रभावी कीमत 32,999 रुपये तक हो जाएगा।
इसके अलावा अगर आपका बजट कम है, तो कंपनी इस पर 6 महीने के लिए नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन भी दे रही है। जिसमें आप हर महीने की EMI पर ले सकते हैं।
Vivo T3 Ultra स्पेक्स- वीवो टी3 अल्ट्रा में 120Hz रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट के साथ 6.78-इंच AMOLED डिस्प्ले मिल रहा है। इसके अलावा डाइमेंशन 9200+ प्रोसेसर मिलता है। जिसे 12GB तक की रैम और 256GB स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।
फोटोग्राफी के लिए इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन (OIS) और ZEISS ऑप्टिक्स के साथ 50MP का मेन कैमरा, 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसे पाव देने के लिए इसमें 5,500mAh की बैटरी दी गई है, जो 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
फोन को धूल और पानी से सुरक्षा के लिए IP68 रेटिंग मिले हैं। इसमें इन-डिस्प्ले फ़िंगरप्रिंट सेंसर, USB टाइप-C ऑडियो और स्टीरियो स्पीकर जैसी अन्य फीचर्स भी शामिल है।


Click it and Unblock the Notifications







