Vivo का नया 5G स्मार्टफोन भारत में 17 अप्रैल को होगा लॉन्च, कंपनी ने बताई कीमत, यहां जानें सभी डिटेल
Vivo T3X 5G Price: स्मार्टफोन मेकर कंपनी Vivo जल्द ही अपने भारतीय ग्राहकों के लिए अपना नया 5जी स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। सबसे खास बात यह है कि, यह फोन बजट रेंज सेगमेंट में पेश किया जाएगा। तो आइए आपको आगे इस फोन की कीमत, मॉ़डल और खासियत से रूबरू करवाते हैं।
Vivo T3X 5G लॉन्चिंग: वीवो का यह आगामी फोन T3 series सीरीज का नेक्स्ट 5G स्मार्टफोन होगा। जिसे भारत में Vivo T3X 5G नाम से पेश किया जाएगा। कंपनी के अनुसार इसे देश में 17 अप्रैल को लॉन्च किया जा रहा है।

इसकी लॉन्चिंग डेट के साथ कंपनी ने इसकी कीमत पर से भी पर्दा उठा दी है। कंपनी ने बताया कि इसे 15 हजार रुपये से कम में उपलब्ध कराया जाएगा। जिसकी बिक्री Flipkart के जरिए की जाएगी।
अगर आप भी कम दाम में धांसू फीचर्स वाला नया स्मार्टफोन लेने का प्लान कर रहे हैं, तो आपको थोड़ा और इंतजार कर लेना चाहिए। वीवो का यह आगामी फोन 15 हजार से कम दाम में आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है।

Vivo T3X 5G स्पेक्स: वीवो टी3X 5G की स्पेक्स फिलहाल कंपनी ने खुलासा नहीं किया है, लेकिन इस अपकमिंग फोन को लेकर अब तक कई लीक्स सामने आ चुके हैं। जिनके अनुसार इसमें 6.72 इंच का FHD+ LCD डिस्प्ले दिए जानें की उम्मीद है। जो 120Hz का रिफ्रेश रेट के साथ आएगा।
इसमें प्रोसेसर की बात करें तो Snapdragon प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जा सकता है। सामने आई रिपोर्ट्स की मानें तो इसमें Snapdragon 6 Gen 1 शामिल किया जा सकता है। यह फोन Android 14 पर रन करेगा।

कैमरा की बात करें तो Vivo T3X 5G के टीजर पोस्टर में इसे डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ देखा गया है। जिसके साथ LED फ्लैश लाइट भी दी गई है। वहीं लीक्स के अनुसार इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा 2MP का सेकेंडरी कैमरा होगा।
इसे पावर देने के लिए इसमें वीवो 6000mAh की बैटरी शामिल कर सकती है, जो 44W का फास्ट चार्जर को सपोर्ट करेगा। इसके अलावा इसमें कंपनी डुअल स्पीकर स्टीरियो और ऑडियो बूस्टर भी दे सकती है। ये सभी स्पेक्स लीक के आधार पर हैं, इसके सही फीचर्स के लिए आपको इसकी लॉन्चिंग तक का इंतजार करना होगा।


Click it and Unblock the Notifications








