Vivo भारत में 15 हजार से कम दाम में नया फोन जल्द करने जा रहा लॉन्च, फीचर्स जान उड़ जाएंगे होश
Vivo T3x 5G Price: स्मार्टफोन मेकर कंपनी वीवो ने भारतीय बाजार में T सीरीज के तहत Vivo T3 5G को हाल ही में लॉन्च किया था। अब कंपनी इस सीरीज के तहत ही अपना नया हैंडसेट देश में उपलब्ध कराने जा रही है।
जिसे ऑफिशियली टीज भी कर दिया है। इस आगामी फोन के टीजर से इसके डिजाइन और कुछ स्पेक्स पर से भी पर्दा उठ गया है। तो चलिए आपको आगे इसकी कीमत से लेकर इसकी खासियत तक की डिटेल बताते हैं।

लॉन्च से पहले ही फ्लिपकार्ट पर इस आगामी फोन का एक माइक्रोसाइट लाइव हो चुका है, जिससे इस बात की पुष्टि हो गई है कि, इस फोन की बिक्री फ्लिपकार्ट के जरिए की जाएगी।
इसके साथ ही टीजर में इस बात का भी खुलासा कर दिया गया है कि, इसे 15 हजार रुपये से कम कीमत में उपलब्ध कराया जाएगा। हालांकि, अभी कंपनी ने इसके लॉन्चिंग डेट की सटीक जानकारी नहीं दी है। केवल इसके जल्द लॉन्च होने का खुलासा किया है।

टीजर के अनुसार इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। वहीं एक अन्य रिपोर्ट की मानें तो Vivo T3x में परफॉर्मेंस के लिए Snapdragon 6 Gen 1 चिपसेट दिया जा सकता है।
इसके साथ ही इसमें फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी मिल सकती है। यह फोन ऑडियो बूस्टर फीचर के साथ डुअल स्पीकर सेटअप से लैस होगा।
आपको बता दें, यह Vivo T3x 5G फोन पिछले साल लॉन्च हुए Vivo T2x के एक अपग्रेड वर्जन होगा। इसे Bluetooth SIG और BIS सर्टिफिकेशन्स भी प्राप्त हो चुका है।
अगर आप भी 15 हजार से कम दाम में बढ़िया फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो आपको थोड़ा और इंतजार कर लेना चाहिए।
Vivo T2x के स्पेक्स- इसमें 6.58 इंच IPS LCD FHD+ डिस्प्ले दी गई है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Dimensity 6020 चिपसेट दिया गया है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50MP+2MP कैमरा सेटअप दिया गय है। जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
ओएस की बात करें तो फनटच OS 13-आधारित Android 13 पर यह फोन काम करता है। यह फोन 5000mAh की बैटरी से लैस है, जो 18W वॉट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है।


Click it and Unblock the Notifications








