Home
Mobile

Vivo को नया 5G फोन 6000mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च, कीमत, उपलब्धता से लेकर फीचर्स तक की जानें डिटेल

Vivo ने आखिरकार अपने वादे के अनुसार भारतीय ग्राहकों के लिए अपना नया हैंडसेट Vivo T3x 5G लॉन्च कर दिया है। इस फोन को कंपनी ने तीन रैम ऑप्शन के साथ उपलब्ध कराया है।

इस फोन की कीमत मिडरेंज सेगमेंट में रखा गया है। अगर आप कम दाम में तगड़े फीचर्स वाला स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं, तो वीवो का यह फोन आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। तो चलिए आगे इसकी कीमत, सेल डेट और फीचर्स के बारे में डिटेल्स जानते हैं।

Vivo को नया 5G फोन 6000mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Vivo T3x 5G की कीमत- वीवो ने अपने इस डिवाइस को तीन वेरिएंट में लॉन्च किया है। इसके 4GB/128GB वेरिएंट की कीमत कंपनी ने 13499 रुपये, 6GB/128GB वेरिएंट की 14999 रुपये और इसके टॉप वेरिएंट 8GB/128GB स्टोरेज की कीमत 16499 रुपये तय किया है।

लेकिन इसे डिस्काउंट के साथ ग्राहक इस फोन के 4GB/128GB वेरिएंट को 12499 रुपये कीमत में खरीद सकेंगे। कलर ऑप्शन की बात करें तो इसे Crimson Bliss और Celestial Green दो ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।

Vivo को नया 5G फोन 6000mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत

इस दिन से सेल होगी लाइव- वीवो के इस लेटेस्ट फोन की पहली सेल 24 अप्रैल 2024 को दोपहर 12 बजे लाइव होगी। पहली सेल के तहत इस फोन पर ग्राहकों को बैंक ऑफर्स का लाभ दिया जाएगा।

HDFC और SBI बैंक धारक डेबिट या क्रेडिट कार्ड से इसकी खरीदारी करते हैं, तो उन्हें 1500 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इसकी बिक्री फ्लिपकार्ट के जरिए होगी।

Vivo को नया 5G फोन 6000mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Vivo T3x 5G स्पेक्स- वीवो के इस फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.72 इंच की डिस्प्ले दी गई है। जिसमें 2408 x 1080 पिक्सल रेजॉल्यूशन, 1000 निट्स पीक ब्राइटनेस मिलेगा।

प्रोसेसर की बात करें तो इसमें Snapdragon 6 Gen 1 चिपसेट दिया गया है। वहीं रैम और स्टोरेज की बात करें तो वीवो टी3x 5जी स्मार्टफोन LPDDR4X 4, 6 और 8 GB रैम के साथ 128 GB UFS 2.2 स्टोरेज दिया गया है।

OS की बात की जाए तो इस फोन में Android 14 बेस्ड Funtouch OS 14 ओएस दिया गया है। कैमरा सेटअप की बात करें इसमें 50MP + 2MP बैक कैमरा दिया गया है। साथ ही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं बैटरी की बात करें तो 44W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6000mAh बैटरी दी गई है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Vivo T3x 5G launched in India with 6000mah battery know price sale date and specs in hindi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X