Home
Mobile

6000mAh बैटरी वाला सस्ता 5G फोन, सिंगल चार्जिंग में पूरे दिन की टेंशन खत्म! खूबियां भी कमाल की

Vivo ने पिछले साल अप्रैल में भारतीय मार्केट में Vivo T3x 5G स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। यह फोन कम कीमत में शानदार स्पेसिफिकेशन ऑफर करता है। इसमें फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली बड़ी बैटरी दी गई है।

यह फोन ऑनलाइन शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए अवेलेबल है। अगर आप कम खर्च में जंबो बैटरी पैक वाला स्मार्टफोन तलाश रहे हैं, तो यह आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इसकी कीमत कितनी है और इसमें क्या खूबियां दी गई हैं। आइए जानते हैं।

6000mAh बैटरी वाला सस्ता 5G फोन, खूबियां भी कमाल की

दमदार फीचर्स

यह स्मार्टफोन कई शानदार फीचर्स के साथ आता है। इसमें 6000mAh की बड़ी बैटरी और ड्यूल स्टीरियो स्पीकर दिए गए हैं। कंपनी का कहना है कि यह फोन यूजर्स को बेहतरीन परफॉर्मेंस और इनोवेशन देता है। इसकी बैटरी 44W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह इतनी बड़ी बैटरी वाले सबसे पतले फोन में से एक है, जिसकी मोटाई सिर्फ 0.799 सेमी है।

डिजाइन और प्रोसेसर

Vivo T3x 5G दो शानदार रंगों में उपलब्ध है, जो कि क्रिमसन ब्लैक और Celestial Green हैं। यह फोन क्वालकॉम Snapdragon 6 Gen 1 प्रोसेसर पर काम करता है, जो 4nm तकनीक पर बना है।

डिस्प्ले और कैमरा

फोन में 6.72-इंच का FHD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका 120Hz रिफ्रेश रेट और 91.48% स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50MP का मेन कैमरा और 2MP का डेप्थ सेंसर दिया गया है।

स्टोरेज और रैम

यह फोन 4GB, 6GB और 8GB रैम के ऑप्शन में अवेलेबल है, जिसमें 128GB स्टोरेज मिलती है। फोन की कीमत फ्लिपकार्ट 12,499 रुपये है। इस पर कुछ ऑफर्स भी मिल रहे हैं, जिनका फायदा लेकर प्रभावी कीमत काफी कम हो जाती है।

किन लोगों के लिए सही ऑप्शन?

यह स्मार्टफोन ऐसे लोगों के लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है, जिन्हें कम दाम में फास्ट चार्जिंग के साथ बड़ी बैटरी वाला फोन चाहिए। फोन हैवी टास्क परफॉर्म करने वाले यूजर्स के लिए नहीं है, लेकिन रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए यह बेस्ट चॉइस है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X