Vivo T3x और iQOO Z9x के स्पेसिफिकेशन्स लीक, भारत में जल्द होंगे लॉन्च
Vivo T3 और iQOO Z9 को हाल ही में लॉन्च किया गया है। अब स्मार्टफोन मेकर कंपनी Vivo T3x और iQOO Z9x को जल्द ही भारतीय बाजार में पेश करने जा रहे हैं। हाल ही में इन दोनों स्मार्टफोन्स को ब्लूटूथ SIG और BIS सर्टिफिकेशन साइट्स पर स्पॉट किया गया है।
जिससे उम्मीद की जा रही है कि, ये दोनों हैंडसेट जल्द ही भारतीय बाजार में पेश किए जाएंगे। इन फोन्स को मॉडल नंबर के साथ सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया है। तो आइए आपको इन दोनों फोन्स के संभावित स्पेक्स के बारे में बताते हैं।

BIS सर्टिफिकेशन साइट पर Vivo T3x को V2238 और iQOO Z9x को I2219 मॉडल नंबर के साथ स्पॉट किया गया है। जिससे इस बात की पुष्टि हुई है कि, ये ब्लूटूथ 5.1 कनेक्टिविटी फैसलिटी के साथ आएंगे।
iQOO Z9x 5G को इससे पहले मॉडल नंबर I2219 के साथ गीकबेंच पर भी देखा गया है। जहां इस फोन को सिंगल कोर में 3271 और मल्टी कोर में 10259 स्कोर मिले हैं।

इस प्रोसेसर से होगा लैस- इन फोन्स में Snapdragon 6 Gen 1 SoC के साथ Adreno GPU दिया जा सकता है। उम्मीद की जा रही है कि, यह फोन एंड्रॉइड 14 ओएस पर काम करेगा। एक रिपोर्ट के अनुसार, Vivo T3x भारत में अप्रैल के तीसरे हफ्ते के आस-पास लॉन्च हो सकता है।
अगर ये सच है, तो आने वाले कुछ दिनों में कंपनी इसका टीज़र जारी कर सकती है। रिपोर्ट से पता चलता है कि भारत में फोन की कीमत 12,000 रुपये से 15,000 रुपये के बीच तय होगी।

यह Vivo T3x, Vivo T2x के उत्तराधिकारी के रूप में आएगा और स्पेक्स के मामले में कुछ समानता भी देखने को मिल सकती है।
वहीं iQOO Z9 5G में 120 Hz AMOLED वाला 6.67 इंच Ultra-bright डिस्प्ले दी जा सकती है। जिसकी पीक ब्राइटनेस 1800 निट्स और सैंपलिंग रेट 1200hz टच को सपोर्ट करेगा।
प्रोसेसर की बात करें तो मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7200 चिपसेट इसमे दिया जा सकता है। यह फोन 8GB+256GB स्टोरेज के साथ आएगा। इसे पावर देने के लिए 44W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 5000 mAh की बैटरी इसमें शामिल की जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications








