Vivo T4 5G मे मिलेगी 7300mAh की दमदार और बड़ी बैटरी; चेक करें जरूरी डिटेल
Vivo T4 5G Launch: जानी-मानी चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Vivo भारत में Vivo T4 5G को जल्द ही लॉन्च करने वाली है। हाल ही में कंपनी ने इस डिवाइस की लॉन्च डेट कंफर्म की थी। अब फ्लिपकार्ट और सोशल मीडिया के जरिए कंपनी ने इस डिवाइस के कुछ फीचर्स की भी पुष्टि कर दी है।
इसमें फोन की बैटरी, मोटाई और वजन की भी जानकारी सामने आई है। इसके अलावा इसमें क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन चिपसेट होने की बात भी कही गई है। यहां हम इस डिवाइस से जुड़ी अब तक की सारी जानकारी हासिल करेंगे।

कब लॉन्च होगा फोन?
कंपनी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया था कि वह 22 अप्रैल को इस स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।
हाल ही के एक X पोस्ट में वीवो ने फोन की बैटरी के बारे में बताया। इसके अलावा फ्लिपकार्ट पर भी इस डिवाइस के कुछ फीचर्स के बारे में जानकारी साझा की गई है।
कंपनी ने पोस्ट में पुष्टि की है कि Vivo T4 5G में 7,300mAh की बैटरी होगी।
इसके साथ ही प्रेस रिलीज में खुलासा किया गया कि फोन में ब्लूवोल्ट बैटरी एनोड मटीरियल और थर्ड-जेनरेशन सिलिकॉन का इस्तेमाल किया जाएगा।
कंपनी ने यह भी कहा है कि फोन की बैटरी कार्बन नैनोट्यूब कंडक्शन, इलेक्ट्रोड रीशेपिंग और नैनो केज स्ट्रक्चर टेक्नोलॉजी पर काम करेगी। इसके साथ बैटरी के स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद मिलेगी।
Vivo T4 5G के फीचर्स
फ्लिपकार्ट माइक्रोसाइट से जानकारी मिली है कि वीवो के इस फोन में 90W वायर्ड फ्लैशचार्ज के साथ-साथ रिवर्स और बाईपास चार्जिंग को सपोर्ट होगा।
बाईपास चार्जिंग की बात करें तो यह फोन को बैटरी को बायपास करने और चार्जर से सीधे पावर का उपयोग करने की सुविधा देती है।
कंपनी का मानना है कि यह फोन देश में 7,300mAh की बैटरी वाला सबसे पतला स्मार्टफोन होगा।
इसके अलावा डिवाइस का एमराल्ड ब्लेज एडिशन 7.89mm मोटा होगा और इसका वजन 199 ग्राम होगा।
फोन को दो कलर ऑप्शन फैंटम ग्रे शेड और एमराल्ड ब्लेज एडिशन में पेश किया जा सकता है। इसका एमराल्ड ब्लेज एडिशन 7.89mm मोटा होगा और इसका वजन 199 ग्राम होगा।
Vivo T4 5G के संभावित फीचर्स
इसके अलावा इसमें 6.67 इंच का फुल-एचडी+ एमोलेड क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले होने की उम्मीद है।
इसे 120Hz रिफ्रेश रेट और 5,000 निट्स तक की लोकल पीक ब्राइटनेस के साथ जोड़ा जाएगा।
प्रोसेसर की बात करें तो इसमें स्नैपड्रैगन 7s जेन 3 प्रोसेसर मिल सकता है।
कैमरा की बात करें तो इसमें 50MP का सोनी IMX882 मेन सेंसर और 2MP सेकेंडरी सेंसर मिल सकता है।
इस डिवाइस में 32MP का सेल्फी सेंसर भी दिया जा सकता है।
ये डिवाइस इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और आईआर ब्लास्टर और एंड्रॉइड 15-बेस्ड FuntouchOS 15 के साथ आ सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








