Vivo T4 5G के लॉन्च के पहले सामने आई ये खूबियां; जानिए फोन में क्या होगा खास
Vivo T4 5G Launch: Vivo जल्द ही भारतीय मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने फ्लिपकार्ट पर इसका लैंडिंग पेज भी लाइव कर दिया है। इस टीजर से पता चलता है कि यह बड़ी बैटरी और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर के साथ आएगा।
हाल ही में ऑनलाइन इस फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन को लेकर कुछ जानकारी सामने आई थी। अब आपके लिए Vivo T4 5G के पहले लुक और डिजाइन को लेकर कुछ जानकारी सामने आई है। आइए इसके बारे में जानते हैं।

Vivo T4 5G का डिजाइन
मीडिया रिपोर्ट में पता चला है कि Vivo T4 फ्लैगशिप डिजाइन के साथ आएगा। रेंडर्स से जानकारी सामने आई है कि हैंडसेट में मेन कैमरा सेंसर और एक ग्लोइंग रिंग गोलाकार कैमरा मॉड्यूल होगा।
वीवो हैंडसेट के कोने राउंड होंगे। साथ ही वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन को दाएं किनारे पर देखा जा सकता है।
इसके अलावा फोन दो कलर ऑप्शन- एमराल्ड ब्लेज और फैंटम ग्रे रंगों में उपलब्ध होगा। एमराल्ड ब्लेज में कैमरा मॉड्यूल के चारों ओर गोल्ड एक्सेंट भी दिया जाएगा।
कब लॉन्च होगा स्मार्टफोन
रिपोर्ट में पता चला है कि इस फोन को भारत में अप्रैल के अंत में लॉन्च किया जा सकता है।
हालांकि कंपनी ने इसको लेकर अभी कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन हमें आने वाले दिनों में ब्रांड की ओर से और भी टीजर देखने को मिलेंगे।
कंपनी के दूसरे प्रोडक्ट की तरह इस स्मार्टफोन को भी फ्लिपकार्ट और वीवो ई-स्टोर पर उपलब्ध कराया जाएगा।
मिलेंगे खास फीचर्स
डिस्प्ले: वीवो टी4 में 120Hz क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले के साथ 6.67-इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले हो सकता है।
प्रोसेसर: इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s जेन 3 चिपसेट हो सकता है।
स्टोरेज: इस डिवाइस में 8GB + 128GB, 8GB + 256GB और 12GB + 256GB स्टोरेज ऑप्शन मिल सकते हैं।
बैटरी: फोन में 90W फास्ट चार्जिंग के साथ 7,300mAh की बैटरी हो सकती है।
कैमरा: Vivo T4 5G में 50MP Sony IMX882 OIS कैमरा और 2MP सेकेंडरी लेंस होने की उम्मीद है। फ्रंट में 32MP लेंस होगा।
कीमत: कीमत की बात करें तो Vivo T4 5G को 20,000 रुपये से 25,000 रुपये के बीच की कीमत पर पेश किया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications








