Home
Mobile

7300mAh बैटरी के साथ Vivo T4 5G की एंट्री, दमदार मिल रहे फीचर्स; शुरुआती कीमत ₹21999

Vivo ने भारत में Vivo T4 5G स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। कंपनी इसे मिड-रेंज सेगमेंट में लेकर आई है। फोन में फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 7300mAh की मैसिव बैटरी दी गई है, जो इसकी सबसे बड़ी खासियत भी है।

फीचर पैक्ड फोन में पावरफुल प्रोसेसर और कमाल के फीचर्स दिए गए हैं। इस फोन को पिछले साल आए Vivo T3 5G के सक्सेसर के तौर पर कई अपग्रेड्स के साथ लॉन्च किया है। अगर आप 30,000 रुपये की रेंज में नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यह आपके लिए अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है।

7300mAh बैटरी के साथ Vivo T4 5G की एंट्री

परफॉर्मेंस और प्रोसेसर

Vivo T4 5G में Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है, जो AnTuTu बेंचमार्क पर 820,000+ स्कोर हासिल कर चुका है। बेहतर थर्मल मैनेजमेंट के लिए फोन में 7800mm² ग्रेफाइट शीट का इस्तेमाल किया गया है, जिससे गेमिंग और हेवी टास्क के दौरान भी हीटिंग कंट्रोल रहती है।

डिस्प्ले और डिजाइन

फोन में 17.2cm (6.77 इंच) का क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 5,000 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। यह डिस्प्ले न सिर्फ ब्राइट है बल्कि SGS ब्लू-लाइट फिल्टर और Schott Shield ग्लास से प्रोटेक्टेड भी है, जिससे आंखों को कम नुकसान होता है।

कैमरा फीचर्स

फोटोग्राफी के लिए Vivo T4 5G में 50MP Sony IMX882 AI कैमरा दिया गया है, जिसमें OIS की सुविधा भी है। इसके साथ 2MP का सेकेंडरी कैमरा मिलता है। फ्रंट में 32MP का सेल्फी कैमरा मौजूद है, जो व्लॉगिंग और वीडियो कॉलिंग के लिए शानदार है।

बैटरी और चार्जिंग

फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7300mAh की बड़ी बैटरी है, जो 90W फास्ट चार्जिंग, रिवर्स चार्जिंग और बायपास चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि फोन में कार्बन नेनोट्यूब कंडक्शन, इलेक्ट्रोड रीशेपिंग और Nano Cage Structure जैसी एडवांस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल हुआ है, जिससे बैटरी की लाइफ और सेफ्टी बेहतर होती है।

एक बार चार्ज पर यह फोन 8.5 घंटे तक वीडियो रिकॉर्डिंग का बैकअप दे सकता है। फोन का वजन 199 ग्राम है और इसकी मोटाई महज 0.789cm है, जो इसे स्लीक और पोर्टेबल बनाता है।

कीमत और ऑफर्स

8GB+128GB वेरिएंट की असली कीमत 21,999 रुपये है, लेकिन 4,000 रुपये इंस्टेंट डिस्काउंट के साथ यह सिर्फ 17,999 रुपये में मिल रहा है। 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत 25,999 रुपये है, जिस पर 3,000 रुपये की छूट दी जा रही है। खरीदारों को 4333 रुपये प्रति माह EMI का ऑप्शन भी मिलेगा।

सेल और बैंक ऑफर्स

Vivo T4 5G की पहली सेल 29 अप्रैल दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। लॉन्च ऑफर के तहत SBI और ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 2,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट और 2,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी मिलेगा।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X