Vivo T4 5G के स्पेसिफिकेशंस, भारत में लॉन्च डेट और कीमत लीक
Vivo भारतीय बाजार में अपनी T4 सीरीज का एक और स्मार्टफोन लॉन्च करने की प्लानिंग कर रहा है। हाल ही में वीवो T4x को भारत में लॉन्च किया गया था, और अब ऐसा लग रहा है कि वीवो T4 पर भी काम चल रहा है। हालांकि किसी भी आधिकारिक घोषणा से पहले T4 स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस , लॉन्च टाइमलाइन और कीमत की डिटेल लीक हो गई है।

Vivo T4 भारत लॉन्च और कीमत का खुलासा
Vivo T4 की जानकारी फेमस टिप्सटर योगेश बरार से आई है, जिन्होंने 91मोबाइल्स के साथ आगामी स्मार्टफोन के बारे में खास जानकारी शेयर की है। बरार की मानें तो चीनी ब्रांड वीवो T4 5G को अप्रैल में भारत में लॉन्च किया जाएगा। हालांकि आधिकारिक लॉन्च डेट अभी तक कंफर्म नहीं है, लेकिन ब्रांड जल्द ही एक टीजर के जरिए लॉन्च की डेट का खुलासा कर सकता है। इसके साथ ही टिप्सटर ने वीवो T4 के स्पेक्स पर से भी पर्दा उठाया है।
Vivo T4 के सभी डिटेल्स
लीक के अनुसार इस डिवाइस में FHD+ रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.67-इंच AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है। परफॉर्मेंस के लिए कंपनी अपने इस फोन में स्नैपड्रैगन 7s Gen 3 SoC दे सकती है। जिसे तीन स्टोरेज कॉन्फिगरेशन 8GB/128GB, 8GB/256GB और 12GB/ 256GB में उपलब्ध कराए जानें की उम्मीद है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो Vivo T4 के बैक में 50MP Sony IMX882 मेन कैमरा के साथ 2MP सेकेंडरी कैमरा मिलेगा, जबकि सेल्फी के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है।
इस मॉडल में कंपनी 7,300mAh तक की एक बड़ी बैटरी शामिल कर सकती है, जो 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने में सक्षम होगा।
वीवो के इस डिवाइस में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर, IR ब्लास्टर और 8.1mm मोटाई शामिल हैं।
फिलहाल सटीक कीमत का अभी खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन बरार के अनुसार T4 की कीमत 20,000 से 25,000 रुपये के बीच तय की जा सकती है।


Click it and Unblock the Notifications








