कीमत सिर्फ ₹9999, Vivo T4 Lite 5G लॉन्च; मिलेगी दमदार बैटरी और 5G कनेक्टिविटी
Vivo ने अपनी T सीरीज का नया स्मार्टफोन Vivo T4 Lite 5G भारत में लॉन्च कर दिया है। यह फोन खास उन यूजर्स के लिए बनाया गया है जो कम बजट में फास्ट परफॉर्मेंस, लंबी बैटरी और 5G कनेक्टिविटी चाहते हैं। इस फोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर, 90Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.4 इंच का HD+ डिस्प्ले और दमदार 6,000mAh बैटरी मिलती है।
Vivo T4 Lite उन ब्रांड्स को टक्कर देगा जो 10,000 रुपये से कम के सेगमेंट में मजबूती से मौजूद हैं। इस फोन की सबसे खास बात है इसका बजट-फ्रेंडली प्राइस टैग। कंपनी ने इसे तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया है।

Vivo T4 Lite 5G Price
- 4GB RAM + 128GB स्टोरेज - 9,999 रुपये
- 6GB RAM + 128GB स्टोरेज - 10,999 रुपये
- 8GB RAM + 256GB स्टोरेज - 12,999 रुपये
| फीचर | Vivo t4 Lite |
| डिस्प्ले | 6.4 इंच HD+ LCD, 90Hz रिफ्रेश रेट, 1,000 निट्स पीक ब्राइटनेस |
| प्रोसेसर | MediaTek Dimensity 6300 |
| GPU | Mali-G57 MC2 |
| रैम (RAM) | 4GB / 6GB / 8GB LPDDR4x |
| स्टोरेज | 128GB / 256GB (माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक एक्सपेंडेबल) |
| ऑपरेटिंग सिस्टम | Funtouch OS 15 (Android 15 पर बेस्ड), 2 साल OS अपडेट, 3 साल सिक्योरिटी पैच |
| रियर कैमरा | 50MP प्राइमरी + 2MP डेप्थ सेंसर |
| फ्रंट कैमरा | 5MP |
| बैटरी | 6,000mAh |
| चार्जिंग | 15W फास्ट चार्जिंग |
| सुरक्षा | साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर |
| अन्य फीचर्स | 3.5mm हेडफोन जैक, सिंगल स्पीकर सेटअप, IP64 स्प्लैश और डस्ट रेजिस्टेंस |
फोन दो कलर ऑप्शन में मिलेगा- Prism Blue और Titanium Gold। इसकी बिक्री 2 जुलाई से Flipkart, Vivo की वेबसाइट और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर शुरू होगी।
प्रोसेसर और स्टोरेज
परफॉरमेंस की बात करें तो फोन में मीडियाटेक डाइमेंशन 6300 प्रोसेसर है, जिसे Mali-G57 MC2 GPU के साथ जोड़ा गया है। इसमें 4/6/8 जीबी LPDDRX रैम और 128/256 जीबी स्टोरेज का सपोर्ट भी है। टी4 लाइट में माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट का सपोर्ट भी है जो स्टोरेज को 1टीबी तक बढ़ा सकता है।
कैमरे की बात करें तो फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का डेप्थ सेंसर दिया गया है, जबकि सेल्फी के लिए 5MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। फोन Android 15 पर बेस्ड Funtouch OS 15 पर चलता है। कंपनी ने 2 साल के सॉफ्टवेयर अपडेट और 3 साल के सिक्योरिटी पैच का वादा किया है। इसमें 15W चार्जिंग सपोर्ट वाली 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है।
इसके अलावा फोन में IP64 रेटिंग (डस्ट और स्प्लैश प्रोटेक्शन), साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, 3.5mm हेडफोन जैक और माइक्रोSD स्लॉट जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।


Click it and Unblock the Notifications








