सेगमेंट की सबसे बड़ी बैटरी और 256GB स्टोरेज, लॉन्च हुआ vivo T4x 5G, कम कीमत में तगड़े स्पेक्स
Vivo ने भारत में अपनी T-सीरीज के तहत एक नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है। कंपनी पिछले साल आए T3x 5G का सक्सेसर लेकर आई है, जिसका नाम vivo T4x 5G है। इसमें तमाम अपग्रेड फीचर्स दिए गए हैं और इसकी कीमत भी अफोर्डेबल रखी गई है।
लेटेस्ट फोन 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करने वाली बड़ी डिस्प्ले और पावरफुल प्रोसेसर के साथ आया है। इसमें इस बार क्वालकॉम की बजाय मीडियाटेक का प्रोसेसर लगाया गया है। आइए जानते हैं इसके स्पेसिफिकेशन और सेल की पूरी डिटेल।

vivo T4x 5G के स्पेसिफिकेशन
वीवो के नए फोन में परफॉर्मेंस के लिए मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 प्रोसेसर लगाया गया है। साथ में पावर बैकअप के लिए 6,500mAh की बैटरी दी गई है, जबकि पिछले मॉडल में 6,000mAh की बैटरी थी। कंपनी ने दावा किया है कि इस सेगमेंट में फोन सबसे बड़ी बैटरी ऑफर कर रहा है।
फोन एंड्रॉइड 15 बेस्ड फनटच ओएस 15 पर रन करता है। इसे 2 साल के एंड्रॉइड अपडेट और 3 साल के सिक्योरिटी अपडेट मिले हुए हैं। इसे डस्ट और स्प्लैश प्रूफ बनाने के लिए IP64 की रेटिंग मिली हुई है।
फोन में रियर पैनल पर 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का डेप्थ सेंसर दिया गया है। इसमें सेल्फी के लिए 8MP का सेंसर दिया गया है। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है।
प्राइस और अवेलेबिलिटी
Vivo T4x 5G प्रोंटो पर्पल और मरीन ब्लू कलर में आता है। इसके 6GB+128GB वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये है। इसका 8GB+128GB मॉडल 14,999 रुपये और 8GB+256GB वेरिएंट 16,999 रुपये में लॉन्च हुआ है।
सेल और ऑफर्स की डिटेल
स्मार्टफोन की पहली सेल 12 मार्च से वीवो की वेबसाइट, फ्लिपकार्ट और ऑफलाइन स्टोर्स पर शुरू होगी। पहली सेल में HDFC, SBI और Axis बैंक के कार्ड पर 1000 रुपये का डिस्काउंट दिया जाएगा। जिससे फोन की प्रभावी कीमत कम हो जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications








