Home
Mobile

सेगमेंट की सबसे बड़ी बैटरी, vivo T4x 5G की कीमत भी होगी कम; फ्लिपकार्ट पर डिजाइन हुआ टीज

Vivo भारतीय मार्केट के लिए एक किफायती स्मार्टफोन पर काम कर रहा है। vivo T4x 5G के नाम से लाया जा रहा फोन पिछले साल आए vivo T3x का सक्सेसर है। अपकमिंग फोन में कई अपग्रेड फीचर्स की पेशकश की जाएगी। कंपनी ने लॉन्च से पहले इसके बारे में कई तरह की जरूरी डिटेल रिवील कर दी है।

इसे कम दाम में AI फीचर्स के साथ कंपनी लेकर आ रही है। हाल ही में इसके लिए ऑनलाइन शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर एक डेडीकेटेड साइट लाइव हुई है, जहां इसके प्राइस को लेकर संकेत मिला है। आइए, जानते हैं इसके बारे में सबकुछ।

जल्द लॉन्च होगा vivo T4x 5G स्मार्टफोन

मिलेंगे AI फीचर्स

vivo T4x 5G में AI फीचर्स दिए जाएंगे। कंपनी ने इस बात की जानकारी फ्लिपकार्ट पर कन्फर्म की है। फोन 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आ रहा है। इसकी कीमत 13,000 रुपये से कम होगी। कंपनी ने इसे 12,XXX प्राइस टैग के साथ टीज किया है। फोन को दो कलर ऑप्शन में लाया जा रहा है।

वीवो T4x में AI इरेजर, AI फोटो एन्हांस और AI डॉक्यूमेंट मोड जैसे स्मार्ट फीचर्स मिलेंगे। फोन में 50MP का एआई पावर्ड कैमरा सेटअप मिलेगा। वीवो के नए टीजर में एलईडी फ्लैश के साथ डुअल कैमरा सेटअप दिखाई देता है, ठीक पिछले vivo T3x की तरह।

सेगमेंट की सबसे बड़ी बैटरी

कंपनी ने यह भी बताया है कि इसमें सेगमेंट की सबसे बड़ी बैटरी होगी, जिसे फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिला होगा। टीजर में संकेत दिया गया है कि इसमें 6500mAh की बैटरी होगी। वीवो ने घोषणा की है कि वह लॉन्च से पहले आने वाले दिनों में बैटरी, प्रोसेसर, कैमरा और सिक्योरिटी के बारे में ज्यादा डिटेल रिवील करेगा।

बता दें, पिछले साल लॉन्च हुए T3x 5G में 6000mAh की बैटरी है। इस साल की शुरुआत में इसकी कीमत में कटौती हुई थी, जिसके बाद यह 12,499 रुपये में बिक्री के लिए अवेलेबल है, जबकि इसकी लॉन्च कीमत 13,499 रुपये थी।

Vivo T4x 5G की अवेलेबिलिटी

T3x 5G की तरह T4x 5G भी फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा, साथ ही वीवो इंडिया ऑनलाइन स्टोर और ऑफलाइन स्टोर्स पर भी मिलेगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
vivo T4x 5G teased ahead of India launch expected price under 13000 all details heres
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X