Vivo V15 या Vivo V15 Pro: जानिए आपके लिए कौनसा नया वीवो स्मार्टफोन सबसे अच्छा है...?
वीवो कंपनी भारतीय मार्केट में नए-नए इनोवेटिव स्मार्टफोन पेश करके सुर्खियों में बनी रहती है। हालांकि वीवो कंपनी भारतीय मार्केट में शाओमी से पीछे ही है लेकिन वो अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए लगातार नए स्मार्टफोन को पेश कर रही है।

इसमें अच्छी बात यह है कि कंपनी अब बजट और मिडरेंज स्मार्टफोन पर ध्यान दे रही है। इस कड़ी में ही कंपनी ने इस साल अपने दो नए स्मार्टफोन को इंडिया में पेश किया है। पहले स्मार्टफोन का नाम Vivo V15 Pro है वहीं दूसरे स्मार्टफोन का नाम Vivo V15 है।
Vivo V15 Pro का यूज़ इंडिया में काफी यूजर्स कर चुके हैं वहीं Vivo V15 की प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है। लिहाजा कुछ ही दिनों में यूजर्स इस फोन का भी यूज़ कर पाएंगे। अब अगर आप वीवो स्मार्टफोन के फैन हैं और इन दोनों स्मार्टफोन में से किसी एक को खरीदना चाहते हैं तो आप हमारे इस आर्टिकल को जरूर पढ़ें। हमने यहां वीवो के इन दोनों नए स्मार्टफोन की सभी स्पेसिफिकेशंस, प्राइज और ऑफर्स को यहां एक जगह पर पेश किया है। आप इन दोनों को पढ़कर अपने लिए अपना सबसे अच्छा स्मार्टफोन चुन सकते हैं। आइए शुरू करते हैं।
Vivo V15 Pro
Vivo कंपनी ने पिछले महीने ही अपने एक नए स्मार्टफोन Vivo V15 Pro को इंडिया में लॉन्च किया था। इस फोन को कंपनी ने 32 मेगापिक्सल रियर और पॉप-अप फ्रंट कैमरे के साथ पेश किया था। हालांकि इस फोन की बिक्री पहले शुरू नहीं हुई थी लेकिन प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध करा दिया गया था। इस स्मार्टफोन को कंपनी ने 6 जीबी रैम और 128 जीबी रोम के साथ पेश किया है। इस फोन की कीमत 28,990 रुपए है। इस फोन में कंपनी ने पॉप-अप सेल्फी कैमरा भी दिया है। जिसकी वजह से इस फोन को लोग काफी पसंद भी कर रहे हैं।
Vivo V15 Pro में 11nm Qualcomm Snapdragon 675 चिपसेट के साथ Adreno 612 GPU, 6GB रैम और 128जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगर प्रिंट सेंसर और पॉप-अप कैमरा के साथ 32 मेगापिक्सल सेंसर वाला कैमरा भी दिया गया है। Vivo V15 Pro के कैमरा क्वालिटी की बात करें तो फोन में तीन रियर कैमरा सेटअप होगा, जिसका पहला सेंसर 48मेगापिक्सल, दूसरा 8मेगापिक्सल और तीसरा 5मेगापिक्सल का सेंसर होगा। वहीं, कैमरा सुपर ऑटोफोकस कैपेबिलिटी के साथ पेश किया जाएगा। फोन के बैक में ड्यूल कलर LED फ्लैश भी होगा।
सेल्फी के लिए फोन के फ्रंट में 32मेगापिक्सल कैमरा दिया जाएगा। फोन में 4,500mAh की बैटरी दी जाएगी। जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। स्मार्टफोन को 15 फरवरी से प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इस फोन के बारे में भी वीवो कंपनी ने काफी बड़े-बड़े दावे किए हैं।
Vivo V15 की स्पेसिफिकेशन
हाल ही में लॉन्च हुए Vivo V15 की कीमत की बात करें तो कंपनी ने स्मार्टफोन को भारत में 23,990 रुपये की कीमत के साथ पेश किया है। स्मार्टफोन को Frozen Black, Glamour Red और Royal Blue कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। वेरियंट की बात करें तो कंपनी ने इस स्मार्टफोन का सिर्फ एक ही वेरिएंट भारत में पेश किया है। जो 6जीबी रैम के साथ 64जीबी स्टोरेज पेश करता है। इसी के साथ कंपनी स्मार्टफोन पर वन टाइम स्क्रीन रिप्लेसमेंट ऑफर भी दे रही है।
इतना ही नहीं, कंपनी द्वारा Vivo V15 पर 15 महीनों के लिए नो कॉस्ट EMI ऑफर, 2,000 रुपये की एक्सट्रा एक्सचेंज वैल्यू, लॉयल्टी बेनिफिट, रिलायंस जियो पर 10,000 रुपये का बेनिफिट और SBI credit/ debit कार्ड पर 5% कैशबैक जैसे कई ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं।
Vivo V15 स्पेसिफिकेशन
स्मार्टफोन को 6.53-inch की स्क्रीन के साथ लॉन्च किया गया है। वहीं, स्मार्टफोन कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ आता है। बता दें, Vivo V15 में MediaTek Helio P70 octa-core chipset के साथ Mali-G72 MP3 GPU, 6GB RAM और 64GB स्टोरेज दी गई है। फोन में रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। कैमरा की बात करें तो स्मार्टफोन के बैक पर 12MP+8MP+5MP का सेंसर दिया गया है। वहीं, सेल्फी के लिए 32MP का सेंसर मौजूद है।
स्मार्टफोन में दिए गए फीचर्स की बात करें तो हैंडसेट में HDR, face beauty, timelapse, panorama, bokeh mode, AI body shaping और palm capture जैसे फीचर्स मौजूद हैं। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G LTE, Wi-Fi, Bluetooth v4.2, GPS/ A-GPS, FM radio, Micro-USB के साथ OTG support और 3.5mm हेडफोन जैक जैसे काफी सारी फीचर्स भी दिए गए हैं। वहीं स्मार्टफोन में 4,000mAh बैटरी दी गई है। जो ड्यूल इंजन फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध Vivo V15
बता दें, कंपनी ने अपने Vivo V15 स्मार्टफोन को प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध करा दिया है। अगर आप स्मार्टफोन की प्री-बुकिंग करना चाहते हैं तो स्मार्टफोन को कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट, अमेजन और फ्लिपकार्ट के जरिए प्री-बुक किया जा सकता है। वहीं स्मार्टफोन को 1 अप्रैल से पेटीएम मॉल, Tata CliQ और दूसरे ऑफलाइन स्टोर्स पर भी उपलब्ध कराया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications








