Vivo V27, V27 Pro की कीमत और स्पेसिफिकेशन लॉन्च से पहले लीक

Vivo जल्द ही भारत में वीवो वी27 सीरीज लॉन्च करने का प्लान बना रहा है। जैसा कि नाम से पता चलता है, V27 सीरीज पिछले साल भारत में लॉन्च हुए Vivo V25 और V25 Pro की जगह लेगी। 91Mobiles के मुताबिक, इस नई सीरीज में फिर से एक वैनिला मॉडल और एक प्रो वर्जन शामिल किया जाएगा। कहा जाता है कि नए स्मार्टफोन को मार्च में भारत में लॉन्च किया जाएगा ।
Vivo V27 और V27 Pro इंडिया लॉन्च समय और कीमतें
सटीक लॉन्च की डेट को लेकर अभी कोई खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन कहा जाता है कि यह वीवो वी27 और वी27 प्रो अगले महीने लॉन्च होंगे। रिपोर्ट में बताया गया है कि बेस मॉडल के लिए वीवो वी27 की कीमत लगभग 35,000 रुपये होगी और वीवो वी27 प्रो की कीमत 40,000 रुपये हो सकती है।
इस स्मार्टफोन की जोड़ी फिर से एक अलग कलर बदलने वाली तकनीक पेश कर सकती है। वीवो ने पिछले साल वी23 प्रो (2021) और वी25 सीरीज में कलर बदलने वाला बैक पैनल पेश किया था। वीवो ने बताया कि फोन "फ्लोराइट एजी ग्लास" डिज़ाइन का यूज करता है जो यूवी के संपर्क में आते ही कलर को नीले रंग में बदल देता है। इसके अलावा, वीवो ने एक काले रंग का ऑप्शन पेश करता है, और कंपनी इस साल उसी कलर प्लान पर काम करेगी।

Vivo V27 और V27 Pro स्पेसिफिकेशंस
रिपोर्ट में बताया गया है कि वैनिला वीवो वी27 मीडियाटेक डायमेंसिटी 7200 का यूज कर सकता है, जबकि वीवो वी27 प्रो मीडियाटेक डायमेंसिटी 8200 चिपसेट के साथ आ सकता है। दोनों स्मार्टफोन को दो स्टोरेज वैरिएंट - 8GB रैम और 128GB स्टोरेज और 12GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन को आप फ्लिपकार्ट के जरिए खरीद सकते हैं।
V25 और V25 Pro के स्पेसिफिकेशन
वीवो वी-सीरीज सेल्फी कैमरों पर बहुत ज्यादा ध्यान केंद्रित करती है, और हम इस साल अपग्रेड की उम्मीद कर सकते हैं। रिपोर्ट कैमरे पर कुछ भी हाइलाइट नहीं करती है। लेकिन हम V25 और V25 Pro को देखकर फोन के सेल्फी स्नैपर के बारे में अंदाजा लगा सकते हैं।
V25 Pro में Eye AF के साथ 32-मेगापिक्सल का कैमरा है, और V25 में AF के साथ 50-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। आगे और पीछे दोनों कैमरों से यूजर्स 4K वीडियो ले सकते हैं। वीवो पीछे की ओर ओआईएस-सपोर्ट के साथ कैमरे का यूज करना जारी रख सकते है। पिछले साल के प्रो मॉडल में कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया था। इस साल बदलाव देखना दिलचस्प होगा।


Click it and Unblock the Notifications








