Vivo V29 5G की 50MP सेल्फी कैमरे के साथ धमाकेदार एंट्री, जानें कीमत और फीचर
Vivo V29 5G Launched: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Vivo ने अपना नया स्मार्टफोन V29 5G को यूरोप में लॉन्च कर दिया है। जो 6.78 इंच फुलएचडी+ कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज और 50MP ऑटोफोकस फ्रंट कैमरा के साथ आ रहा है। इस फोन की प्री-बुकिंग शुरू कर दी गई है। इसकी बिक्री 15 अगस्त से शुरू होगी। प्री-ऑर्डर करने वाले ग्राहकों कंपनी Vivo TWS 2 ANC ईयरफोन फ्री में देगी। तो आइए आगे इस फोन की कीमत से लेकर इसके फीचर्स के बारे डिटेल्स जानते हैं।
Vivo V29 5G कीमत और उपलब्धता
Vivo V29 5G को 11,999 Czech Koruna (करीब 45,500 रुपये) की कीमत में लॉन्च किया गया है। आपको बता दें, अगर आप इस फोन को प्री-ऑर्डर करते हैं, तो आप इसके साथ फ्री में Vivo TWS 2 ANC ईयरफोन भी पा सकते हैं।

Vivo V29 5G स्पेसिफिकेशन्स
Vivo V29 5G में 6.78 इंच फुलएचडी AMOLED डिस्प्ले दी गई है। जो 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आ रहा है। इसके स्क्रीन का आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। वीवो ने अपने इस हैंडसेट को ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 778G प्रोसेसर से लैस किया है, जो 6nm फैब्रिकेशन पर बेस्ड है। इस फोन में ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 642L GPU शामिल किया गया है। इसके अलावा इसमें 8GB रैम और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज मिल रही है। Vivo V29 5G में ऐंड्रॉयड 13 बेस्ड Funtouch OS 13 दिया गया है। यह हैंडसेट ड्यूल सिम सपोर्ट के साथ आएगा।
फोटोग्राफी के लिए वीवो के इस नए फोन में अपर्चर एफ/2.0 के साथ 50 मेगापिक्सल प्राइमरी, अपर्चर एफ/2.2 के साथ 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड और 2 मेगापिक्सल के तीन रियर कैमरा मिल रहा है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें डुअल सॉफ्ट LED फ्लैश और अपर्चर एफ/2.0 के साथ 50 मेगापिक्सल ऑटोफोकस फ्रंट कैमरा शामिल किया गया है। इसे पावर देने के लिए इसमें 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4600mAh की बैटरी दी गई है। जिसे लेकर दावा किया जा रहा है कि, महज 18 मिनट में यह 50 प्रतिशत तक चार्ज हो जाएगा।
सिक्यॉरिटी के लिए इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसके अलावा फोन में आपको यूएसबी टाइप-सी ऑडियो, स्टीरियो स्पीकर्स और Hi-Res ऑडियो जैसे फीचर्स भी मिलेंगे। यह फोन IP68 रेटिंग के साथ आ रहा है, यानी डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंट है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 6 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.2, जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी, NFC मिल रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications








