Vivo V29e 5G के बाद अब Vivo V29 5G की भारत में होने जा रही धमाकेदार एंट्री, यहां जानें सबकुछ
Vivo V29 5G: स्मार्टफोन ब्रांड Vivo जल्द ही अपने V सीरीज के नए स्मार्टफोन वीवो वी29 5जी को भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकता है। लॉन्च से पहले ही इस फोन की कई डिटेल्स सामने आ चुके हैं। इससे पहले हाल ही में वीवो में भारत में Vivo V29e 5G स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। तो आइए आपको वीवो के इस अपकमिंग स्मार्टफोन Vivo V29 के डिटेल्स से रूबरू करवाते हैं।
Train The Trainers टैगलाइन के साथ दे सकता है दस्तक
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस अपकमिंग फोन को कंपनी Train The Trainers टैगलाइन के साथ को भारत में ला सकती है। इसके अलावा इसमें Aura Light पोर्टेट मोड दिया जा सकता है। इस फोन के मार्केट में डार्क रेड शेड के साथ लॉन्च किए जानें की उम्मीद है। इसके अलावा इसमें दो बड़े कैमरा रिंग और ऑरा फ्लैश LED शामिल होगा। एलईडी लाइट के साथ थर्ड कैमरा सेंसर भी दिया जा सकता है।
Vivo V29 5G की संभावित कीमत
Vivo V29 5G को मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भारतीय बाजार में 30 हजार से लेकर 40 हजार तक की कीमत में पेश किया जा सकता है। आपको बता दें, कंपनी ने भारत में Vivo V29e स्मार्टफोन को 30 हजार की कीमत में लॉन्च किया है।

Vivo V29 5G के संभावित स्पेसिफिकेशन्स
Vivo V29 5G में 6.78-इंच का क्वर्ड AMOLED डिस्प्ले कंपनी दे सकती है। जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 2800 × 1260 रेज्यूलेशन पिक्सल के साथ आ सकता है। वहीं रिपोर्ट्स की मानें तो इस डिवाइस को वीवो Snapdragon 778G प्रोसेसर के साथ लॉन्च कर सकता है। जो Funtouch OS 13 पर काम करेगा। इसके अलावा फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 50MP प्राइमरी OIS लेंस शामिल किया जा सकता है, इसके अलावा 8MP अल्ट्रावाइड और 2MP मैक्रो लेंस मिल सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी इसमें 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4600mAh की बैटरी दे सकती है। यह फोन 186 ग्राम वजन के साथ आ सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








