Home
Mobile

इस दमदार फीचर के साथ आ रहा Vivo V29 5G स्मार्टफोन, अगले महीने होगा लॉन्च

दमदार फीचर के साथ आ रहा Vivo V29 5G स्मार्टफोन,अगले महीने होगा लॉन्च

Vivo V29 5G: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Vivo जल्द ही अपने नए हैंडसेट Vivo V29 5G को लॉन्च करने वाली है। जिसकी तैयारियों में कंपनी लगी हुई है। आपको बता दें, इस अपकमिंग स्मार्टफोन को ब्लूटूथ SIG ऑथोरिटी के डाटाबेस पर देखा गया है। जिससे इसके मॉडल नंबर की जानकारी सामने आ चुकी है। Vivo V29 5G का मॉडल नंबर V2250 है। ब्लूटूथ सर्टिफाइड होने के कारण इस फोन की इस महीने या फिर जुलाई के शुरुआती हफ्तों में दस्तक देने की उम्मीद जताई जा रही है। तो आइए आपको इस अपकमिंग फोन के फीचर्स से लेकर स्पेसिफिकेशंस तक की जानकारी आगे बताते हैं।

इससे पहले यह स्मार्टफोन गीकबेंच बेंचमार्किंग साइट पर भी नजर आ चुका है। जिससे इसके स्पेसिफिकेशंस की जानकारी लॉन्च से पहले ही सामने आ चुकी है। इस फोन को कंपनी Snapdragon 778G Plus चिपसेट के साथ पेश कर सकती है। जिसमें यूजर्स को 8GB रैम मिल सकता है। यह अपकमिंग डिवाइस एंड्रॉइड 13 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा।

दमदार फीचर के साथ आ रहा Vivo V29 5G स्मार्टफोन,अगले महीने होगा लॉन्च

Vivo V29 Pro 5G

Vivo V29 Pro 5G को भी जल्द लॉन्च किए जाने की उम्मीद है, इस फोन का मॉडल नंबर V2251 है। वीवो ने हाल ही में इस बात को कंफर्म किया है कि, इस डिवाइस को 6.7 इंच की ओएलईडी डिस्प्ले और कर्व्ड ऐजेस के साथ लाया जाएगा। जिसका FHD+ रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट होगा। इस फोन को लेकर उम्मीद जताई जा रही है कि, यह हैंडसेट Dimensity 8200 पर काम कर सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें OIS सपोर्ट के साथ 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए यह फोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड FunTouch OS 13 पर काम करेगा। इसमें यूजर्स को 12GB रैम और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज मिलेगा। इसे पावर देने के लिए इसमें कंपनी ने 5,000mAh की एक बड़ी बैटरी शामिल की है, जो 66W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगी।

Vivo V29 Lite 5G

Vivo V29 सीरीज में एक और स्मार्टफोन Vivo V29 Lite 5G भी शामिल है, जो चेक रिपब्लिक में पहले से ही उपलब्ध है। Vivo V29 Lite 5G में यूजर्स को 6.78 इंच की AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। यह डिवाइस Android 13 OS पर बेस्ड FunTouch OS 13 पर काम करता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें आपको OIS सपोर्ट के साथ 64 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा मिल रहा है। इसके साथ ही सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन में 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी गई है। सिक्योरिटी के लिए इसमें कंपनी ने इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Vivo is about to launch its new handset Vivo V29 5G soon. Before launching, this upcoming smartphone has been seen on the database of Bluetooth SIG authority. Due to which the information about its model number has been revealed. The model number of Vivo V29 5G is V2250. Due to Bluetooth certification, this phone is expected to knock this month or in the early weeks of July.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X