Home
Mobile

Vivo V29 की पहली सेल आज, बंपर छूट के साथ खरीदें फोन, जानें कीमत और ऑफर डिटेल

Vivo V29 First Sale: वीवो वी29 (Vivo V29) स्मार्टफोन की आज पहली सेल शुरू हो चुकी है। कंपनी पहले सेल के दौरान खरीदारी करने वाले अपने ग्राहकों को कई ऑफर्स का लाभ दे रही है। जिसके बाद इस स्मार्टफोन को कीमत से काफी कम दाम में कस्टमर्स खरीद सकते हैं। 50MP के सेल्फी कैमरे वाले इस फोन की बिक्री ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और वीवो इंडिया के ई-स्टोर पर पर की जा रही है। जहां इन्हें सेल के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। तो चलिए आपको इस पर मिलने वाले ऑफर्स और इसकी कीमत के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

Vivo V29 की कीमत

Vivo V29 स्मार्टफोन के 8GB रैम और 128 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 32,999 रुपये है, वहीं इसके 12GB रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के लिए ग्राहक को 36,999 रुपये खर्च करने होंगे। इसे ग्राहक हिमालयन ब्लू, मजेस्टिक रेड और स्पेस ब्लैक तीन कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं। वहीं ऑफर्स की बात करें तो इस फोन पर 12 महीने नो-कॉस्ट ईएमआई का भी विकल्प कस्टमर्स को मिल रहा है। जिसे 2,749 रुपये की EMI के साथ खरीदा जा सकता है। इसके साथ ही अपग्रेड बोनस के तौर पर इस फोन पर 10 फीसदी कैशबैक का भी लाभ दिया जा रहा है। यानि कि, 3,699 रुपये का कैशबैक का भी फायदा ग्राहक ले सकता है। इसके लिए ग्राहक को 4,000 रुपये तक की खरीदारी करना अनिवार्य होगा। इसके अलावा वीवो-वी शील्ड प्लान पर 40 फीसदी तक का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है।

Vivo V29 की पहली सेल आज, बंपर छूट के साथ खरीदें फोन, जानें कीमत और ऑफर

Vivo V29 स्पेसिफिकेशन्स

Vivo V29 स्मार्टफोन में आपको 6.7 इंच की 1.5K 3D डिस्प्ले मिल रही है। अपने इस हैंडसेट को कंपनी ने Mediatek Dimensity 8200 चिपसेट से लैस किया है। फोटोग्राफी के लिए इसमें एक 50MP OiS नाइट कैमरा मिलेगा। इसके साथ ही 8MP वाइड एंगल कैमरा दिया गया है। इसके अलावा 50MP आईफिश सेल्फी कैमरा मिल रहा है। यह स्मार्टफोन लेटेस्ट स्मार्ट ऑरा लाइट सपोर्ट के साथ आएगा । अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए वीवो ने इसमें 80W फ्लैशचार्ज के साथ 4600mAh की बैटरी दी है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
The first sale of Vivo V29 has been started from today. Under the first sale, the company is giving its customers a chance to buy this phone with a bumper discount.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X