Home
Mobile

दमदार डिजाइन के साथ जल्द Vivo V29 lite की होगी एंट्री, 64 MP कैमरे के साथ जानें क्या कुछ होगा खास

दमदार डिजाइन के साथ जल्द Vivo V29 lite की होगी एंट्री

Vivo V29 Series: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो जल्द ही अपने नए सीरीज Vivo V29 के तहत Vivo V29 Lite को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। इस स्मार्टफोन को कंपनी ग्लोबल मार्केट के साथ ही, भारत में भी पेश कर सकती है। 64 मेगापिक्सल कैमरे वाला यह फोन शानदार डिजाइन के साथ दस्तक दे सकता है। आपको बता दें, कंपनी ने हाल ही में वीवो वी27 सीरीज को लॉन्च किया है। तो आइए आपको इस नए सीरीज के स्मार्टफोन के बारे में बताते हैं।

Vivo V29 Lite के संभावित स्पेसिफिकेशन्स

Vivo V29 Lite स्मार्टफोन में यूजर्स को 6.78 इंच का फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है। जो 1080x2400 पिक्सल रेजोल्यूशन, 20:9 स्क्रीन रेशियो और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। इसी के साथ इस फोन को स्नैपड्रैगन 695 SoC प्रोसेसर से लैस किया जा सकता है। अगर स्टोरेज की बात करें तो आपको इसमें 8GB तक रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज मिल सकता है।

दमदार डिजाइन के साथ जल्द Vivo V29 lite की होगी एंट्री

वहीं इस स्मार्टफोन को पावर देने के लिए 44W चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ 5,000mAh की एक बड़ी बैटरी मिल सकती है। इसके अलावा इसमें डुअल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का और सेकेंडरी 2 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर के साथ OIS सपोर्ट के साथ आ सकता है। वहीं सेल्फी लवर्स को 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। Vivo V29 Lite स्मार्टफोन में ब्लूटूथ 5.1 और वाईफाई कम्पैटिबिलिटी , डुअल सिम कनेक्टिविटी, हाइब्रिड एसडी कार्ड स्लॉट और यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट दिया जा सकता है।

Vivo V27 सीरीज

आपको बता दें, कंपनी ने हाल ही में अपने Vivo V27 सीरीज को लॉन्च किया है। जिसके तहत Vivo V27 Pro और Vivo V27 को पेश किया गया। Vivo V27 स्मार्टफोन पिछले साल 2022 में लॉन्च हुएVivo V25 और Vivo V25 Pro मॉडल के अपग्रेड वेरियंट हैं। ये हैंडसेट शानदार रियर डिजाइन के साथ आते हैं जो धूप पड़ने पर कलर बदल देता है। वहीं Vivo V27 Pro कंपनी के Vivo S16 Pro का रीब्रैंडेड वर्जन है, जिसे कंपनी ने चीन में दिसंबर 2022 में लॉन्च किया था। ये हैंडसेट डाइमेंसिटी 7200 प्रोसेसर के साथ आते हैं।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Vivo can launch its new premium smartphone Vivo V29 Lite very soon. In this handset, users can get a great design with 64MP primary camera. In the Vivo V29 Lite smartphone, users can get a 6.78-inch Full HD + AMOLED display. Which will come with 1080x2400 pixel resolution, 20: 9 screen ratio and 120Hz refresh rate.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X