Vivo V29 Pro vs Nothing Phone 2 में जानें आपके लिए कौन सा है बेस्ट, किसे खरीदना फायदे का सौदा
Vivo V29 Pro vs Nothing Phone 2: अक्टूबर महीना स्मार्टफोन्स लवर्स के लिए बहुत खास है। इस महीने वीवो, गूगल , वनप्लस सहित कई बड़े ब्रांड अपने-अपने हैंडसेट्स को लॉन्च करने वाले हैं। वहीं वीवो ने हाल ही में (4 अक्टूबर) को अपना नया स्मार्टफोन Vivo V29 Pro भारत में लॉन्च किया है। जिसका सीधा मुकाबला मार्केट में पहले से मौजूद Nothing Phone 2 से माना जा रहा है। ये दोनों फोन्स 12जीबी रैम के साथ 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज से लैस हैं। अगर आप भी वीवो वी29 प्रो और नथिंग फोन (2) को लेकर कंफ्यूज हैं तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। इस आर्टिकल में हम वीवो वी29 प्रो और नथिंग फोन के बीच कीमत से लेकर फीचर्स तक में मिलने वाले अंतर को बताने जा रहे है। जिसकी मदद से इन दोनों में से आप अपने लिए सही फोन का चुनाव कर सकें।
कीमत
भारत में वीवो वी29 प्रो के 8 GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 39,999 रुपये तय हुआ है। वहीं 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरियंट को कंपनी ने 42,999 रुपये में पेश किया है। इसमें आपको स्पेस ब्लैक और हिमालयन ब्लू कलर ऑप्शन मिलेगा।
वहीं नथिंग फोन 2 के 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 44,999 रुपये है। इसके 12GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरियंट को 49,999 रुपये में उपलब्ध कराया गया है। इसके अलावा इस फोन के 12GB रैम + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 54,999 रुपये है। इसको कंपनी ने डार्क ग्रे और व्हाइट दो कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया है।
डिस्प्ले
वीवो वी29 प्रो में 6.78 इंच कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, 2800×1260 पिक्सल रेजॉलूशन और स्क्रीन रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज़ है। इसके डिस्प्ले के बीच में एक पंच-होल कैमरा कटआउट दिया गया है।
वहीं नथिंग फोन 2 में 6.7 इंच फुलएचडी+ LTPO OLED डिस्प्ले मिल रहा है। जो 1080×2412 पिक्सल रेजॉलूशन और 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। इसकी पीक ब्राइटनेस 1600 निट्स है।

प्रोसेसर
वीवो वी29 प्रो में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8200 प्रोसेसर शामिल है। इसमें 12GB तक रैम और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। यह फोन ऐंड्रॉयड 13 बेस्ड FunTouchOS 13 के साथ आएगा।
वहीं Nothing Phone 2 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 प्रोसेसर मिलेगा। जो 12GB तक रैम और 512GB इनबिल्ट स्टोरेज से लैस है। Nothing का यह फोन ऐंड्रॉयड 13 बेस्ड Nothing OS 2.0 के साथ आता है।
कैमरा
वीवो वी29 प्रो में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल रहा है। इसमें OIS और अपर्चर एफ/1.88 के साथ 50 मेगापिक्सल SONY IMX663 प्राइमरी सेंसर, अपर्चर एफ/1.98 के साथ 12 मेगापिक्सल पोर्ट्रेट सेंसर शामिल है। इसके साथ ही अपर्चर एफ/2.2 के साथ 8 मेगापिक्सल वाइड-ऐंगल कैमरा कैमरा मिल रहा है। अपर्चर एफ/2.0 और ऑटोफोकस के साथ 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
वहीं Nothing Phone 2 में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिल रहा है। जो अपर्चर एफ/1.88 के साथ 50 मेगापिक्सल SONY IMX890 प्राइमरी सेंसर के साथ आएगा। जो OIS और EIS के साथ आ रहा है। इसमें EIS के साथ 50MP अल्ट्रा-वाइड-ऐंगल सेकंडरी सेंसर है जो अपर्चर एफ/2.2 के साथ आ रहा है। इसके अलावा अपर्चर एफ/2.45 के साथ 32MP सोनी IMX615 सेंसर फ्रंट कैमरा दिया गया है।
बैटरी
वीवो वी29 प्रो में 4600mAh की बैटरी शामिल की गई है। जो 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। वहीं Nothing Phone 2 में 4,700mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।


Click it and Unblock the Notifications








