Vivo V29 सीरीज 50MP सेल्फी कैमरा के साथ भारत में लॉन्च, इस दिन से शुरू हो रही सेल, जानें ऑफर
Vivo V29 Series Sale Date: स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी वीवो ने आखिरकार सभी के इंतजार को खत्म करते हुए, अपने V29 सीरीज को भारत में लॉन्च कर दिया है। जिसके तहत कंपनी ने अपने दो नए स्मार्टफोन को पेश किया है। जिसमें Vivo V29 और Vivo V29 Pro शामिल हैं। इन फोन्स को भारचीय यूजर्स के लिए बजट रेंज में उपलब्ध कराया गया है। तो चलिए आपको इस फोन की कीमत , फीचर से लेकर इसकी बिक्री डेट के बारे में डिटेल्स बताते हैं।
Vivo V29, V29 Pro की भारत में कीमत
वीवो वी29 स्मार्टफोन के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 32,999 रुपये तय हुआ है। वहीं 12 GB रैम और 256 GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 36,999 रुपये है। इसे मैजेस्टिक रेड , स्पेस ब्लैक और हिमालयन ब्लू तीन कलर ऑप्शन में लाया गया है। वहीं इसके प्रो मॉडल के 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 39,999 रुपये है। जबकि 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 42,999 रुपये तय हुआ है। इसे कंपनी ने स्पेस ब्लैक और हिमालयन ब्लू दो कलर में उपलब्ध कराया है।
Vivo V29, V29 Pro ऑफर्स
इस फोन पर ऑफर्स की बात करें तो ग्राहक HDFC और SBI कार्ड से अगर इस फोन की खरीदारी करते हैं, तो वह इंस्टेंट 3500 रुपये तक के डिस्काउंट का लाभ ले सकेंगे। इसके अलावा 3,500 रुपये तक अतिरिक्त एक्सचेंज ऑफर भी उस पर उपलब्ध कराया गया है। इन लेटेस्ट स्मार्टफोन की खरीदारी पर 10 प्रतिशत तक कैशबैक के साथ 4000 रुपये तक वीवो अपग्रेड बोनस और V-Shield प्रोटेक्शन ऑफर पर 40 प्रतिशत तक छूट भी दी जा रही है।

कंपनी ने अपने इस लेटेस्ट सीरीज की आज से ही प्री-बुकिंग शुरू कर दी गई है। वीवो अपने इस नए डिवाइस को 10 अक्टूबर 2023 से बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा। जिसे ग्राहक फ्लिपकार्ट , कंपनी के ऑनलाइन स्टोर और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से खरीद सकेंगे।
Vivo V29, V29 Pro स्पेक्स
Vivo V29 और V29 Pro में आपको 6.78 इंच का एमोलेड डिस्प्ले मिलेगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ रहा है। इसके डिस्प्ले में पंच होल कटआउट है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा सेट किया गया है। Vivo V29 में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 778G प्रोसेसर शामिल किया गया है, वहीं V29 Pro में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 8200 प्रोसेसर मिलेगा। इन दोनों फोन्स में 12 GB तक रैम के साथ और 256 GB तक स्टोरेज मिल रहा है। यह दोनों हैंडसेट एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड Funtouch OS 13 पर काम करेगा।
फोटोग्राफी के लिए Vivo V29 में यूजर्स को 50MP का प्राइमरी कैमरा OIS सपोर्ट के साथ मिलेगा। साथ ही 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 एमपी का मोनोक्रोम सेंसर भी कंपनी ने इसमें दिया है। वहीं V29 Pro में 50MP का मेन कैमरा OIS सपोर्ट के साथ दिया गया है। इसके साथ ही इसमें 12MP का पोर्ट्रेट लेंस और 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस दिया गया है। यह दोनों फोन्स 4600mAh की बैटरी के साथ आ रहे हैं, जो 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।


Click it and Unblock the Notifications








