Home
Mobile

Vivo V29 सीरीज 4 अक्टूबर को भारत में देगा दस्तक, पहले ही जान लें क्या कुछ होगा खास

Vivo V29 Series India Launch Date: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो ने अपने नए सीरीज Vivo V29 की भारत में लॉन्चिंग डेट का खुलासा कर दिया है। नई अपडेट के अनुसार इस सीरीज के नए फोन्स को भारतीय मार्केट में 4 अक्टूबर को पेश किया जाएगा। आपको बता दें, कंपनी पिछले कुछ दिनों से अपने इस आगामी फोन के टीजर शेयर कर जल्द इसे देश में उपलब्ध कराए जाने के संकेत दे रही थी। तो चलिए आगे इस सीरीज की कीमत से लेकर इसके फीचर्स तक के बारे में डिटेल्स जानते हैं।

वीवो के जारी एक टीजर में V29 Series को 'coming soon' टैग के साथ शेयर गया है। वहीं FoneArena ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि वीवो ने 'Stay Tuned till We Meet on October 4' फ्रेज का भी य़ूज किया है। जिससे उम्मीद की जा रही है कि, इस सीरीज के नए स्मार्टफोन को भारत में 4 अक्टूबर लॉन्च किया जाएगा। इस डिवाइस को फोटोग्राफी लवर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसके रियर पर Aura Light LED है, जो पोर्ट्रेट मोड में शानदार फोटो डिलीवर करने के लिए लाइट को एडजस्ट करेगा।

Vivo V29 सीरीज 4 अक्टूबर को भारत में देगा दस्तक, जानें कीमत और फीचर

वहीं कंपनी के जारी किए गए टीजर के अनुसार Vivo V29 Series के खास फीचर्स का भी खुलासा हो चुका है। इसे ब्लू, रेड और ब्लैक कलर के साथ लाया जा रहा है। हालांकि इसमें एक खास बात यह है कि, रेड एडिशन में कलर चेंजिंग ग्लास दी गई है, वहीं ब्लू वेरियंट वेरिएंट में यूजर को 3D पार्टिकल टेक्नोलॉजी मिलेगी।

Vivo V29 series के स्पेसिफिकेशन्स

वीवो वी29 सीरीज में 6.78 इंच फुलएचडी AMOLED डिस्प्ले मिल रही है। जो 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ HDR10+ सपोर्ट करेगी । इसमें कंपनी ने क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778G प्रोसेसर को शामिल किया है, जो 6nm फैब्रिकेशन प्रोसेस पर बेस्ड है। इसमें यूजर को 12 GB रैम मिल रहा है। इसके कंपनी ने फोटोग्राफी लवर्स को ध्यान में रखते हुए डिजाइ किया है। जिससे इसमें 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड और 2 मेगापिक्सल सेंसर शामिल किया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50MP ऑटोफोकस कैमरा मिलेगा।

वहीं Vivo v29 Pro स्मार्टफोन में यूजर को 256 और 512 GB का इनबिल्ट स्टोरेज मिलेगा। इसके अलावा फोटोग्राफी के लिए इसमें कटिंग-एज 2x प्रो पोर्ट्रेट कैमरा शामिल किया गया है, जो 12MP सोनी IMX663 सेंसर से लैस है। इसके साथ हैंडसेट में शानदार एज डिटेक्शन और बेहतरीन बैकग्राउंड बोकेह भी दिए जाने का दावा किया जा रहा है।

इतना सबकुछ के बाद वी29 सीरीज में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। साथ ही साथ फोन में स्टीरियो स्पीकर्स और Hi-Res ऑडियो फीचर्स को शामिल किया गया है। यह स्मार्टफोन IP68 रेटिंग के साथ आ रहा है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Vivo V29 Series will be offered with Blue, Red and Black colors. Color changing glass has been provided in its Red edition, while in the Blue variant the user will be equipped with 3D particle technology. Aura Light LED is provided on its rear, which will adjust the light to deliver great photos in portrait mode.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X