Home
Mobile

50MP फ्रंट कैमरा के साथ Vivo V29e लॉन्च, बंपर डिस्काउंट के साथ इतनी कम कीमत में खरीदें फोन, जानें डिटेल्स

vivo v29e Discount: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो ने आखिरकार अपने नए हैंडसेट vivo v29e को धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च कर दिया है। इस फोन को 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा और 256 जीबी स्टोरेज से लैस किया गया है। कंपनी अपने इस लेटेस्ट स्मार्टफोन पर ग्राहकों को बंपर डिस्काउंट दे रही है। जिसके तहत आप भी इस नए फोन को बेहद कम कीमत में खरीद सकते हैं। तो आइए आपको आगे इस फोन पर मिलने वाले डिस्काउंट , कीमत और इसके फीचर्स के बारे में बताते हैं।

vivo V29e 5G की कीमत

vivo V29e 5G की कीमत की बात करें तो कंपनी ने अपने इस लेटेस्ट फोन 8 GB और 128 GB वेरिएंट की कीमत 26,999 रुपये तय किया है। वहीं इसके 256 GB वेरिएंट को 28,999 रुपये की कीमत के साथ पेश किया गया है। आपको इस फोन मेंआर्कटिक रेड और आर्कटिक ब्लू दो कलर ऑप्शन मिलेंगे।

vivo V29e 5G पर ऑफर

अगर आप भी ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं, तो इस पर मिलने वाले स्पेशल डिस्काउंट का लाभ उठा सकते हैं। इस फोन की खरीदारी HDFC बैंक के क्रेडिट या फिर डेबिट कार्ड से करने पर आप लगभग 2,500 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इतना ही नहीं फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड से पेमेंट करने पर इस पर 5 फ्रतिशत तक का कैशबैक का भी लाभ लिया जा सकता है। इसके अलावा मंथली 4,834 रुपये की No Cost EMI के साथ भी इस फोन की खरीदारी की जा सकती है।

50MP फ्रंट कैमरा के साथ Vivo V29e लॉन्च, जानें कीमत और ऑफर

vivo V29e 5G की खूबियां

vivo V29e 5G को 6.78 इंच का फुल एचडी प्लस कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है। जिसमें 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट मिल रहा है। इसके साथ ही 2400 x 1080 पिक्सल का रेजलूशन मिलेगा। कंपनी ने अपने इस डिवाइस को स्नैपड्रैगन 695 ऑक्टाकोर चिपसेट से लैस किया है। वीवो का यह हैंडसेट एंड्राइड 13 पर चलेगा। आपको बता दें, यह स्मार्टफोन 2G, 3G, 4G और 5G कनेक्टिविटी सपोर्ट के साथ आ रहा है।

फोटोग्राफी लवर्स को इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिल रहा है। जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल और 8मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। बैटरी बैकअप की बात करें तो इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 44 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
price of 8 GB and 128 GB variants of vivo V29e 5G has been fixed at Rs 26,999 and the price of its 256 GB variant has been fixed at Rs 28,999. The company has launched this phone with two color options, Arctic Red and Arctic Blue. You can buy this phone from Flipkart with a bumper discount.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X