Vivo V29e भारत में लॉन्च डेट का खुलासा, कलर-चेंजिंग टेक्नोलॉजी के साथ होगा लॉन्च
Vivo V29e India Launch Date: स्मार्टफोन ब्रांड वीवो ने भारत में अपने नए स्मार्टफोन Vivo V29e की लॉन्च डेट का खुलासा कर दिया है। इस महीने को आखिर तक यानि कि, 28 अगस्त को इस फोन की भारतीय बाजार में एंट्री होने जा रही है। जिसे कंपनी कलर-चेंजिंग टेक्नोलॉजी के साथ पेश करने जा रही है। लॉन्च से पहले ही इस फोन के कैमरा सहित कई खास स्पेसिफिकेशन्स सामने आ चुके हैं। तो चलिए आगे इस फोन की कीमत से लेकर इसकी उपलब्धता के बारे में डिटेल्स जानते हैं।
Vivo V29e की भारत में कीमत और उपलब्धता
वीवो वी29ई स्मार्टफोन की कीमत की बात करें तो इसे 25,000 रुपये से लेकर 30,000 रुपये तक के बीच लाया जा सकता है। इस फोन को 8GB + 128GB और 8GB + 256GB दो स्टोरेज वेरिएंट ऑप्शन के साथ पेश किए जाने की उम्मीद है। इस फोन को ऑफलाइन रिटेल स्टोर, Vivo के ऑनलाइन स्टोर के सहित ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकेगा। जहां कंपनी इसे उपलब्ध कराएगी।

Vivo V29e स्पेसिफिकेशन्स
कंपनी ने पहले ही वीवो V29e स्मार्टफोन के कैमरा स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा कर दिया है। जिसके अनुसार इस अपकमिंग फोन में OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन) के साथ 64MP डुअल रियर कैमरा शामिल किया जाएगा। इसके कैमरे को लो-लाइट फोटोग्राफी और नाइट पोर्ट्रेट के लिए ऑप्टिमाइज किया गया है। इसके साथ ही वीवो वी29ई स्मार्टफोन में Eye Auto Focus के साथ 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा भी शामिल किया जाएगा।
इसके साथ ही कंपनी ने इस बात का भी खुलासा कर दिया है कि , Vivo V29e को दो कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जाएगा। इसके आर्टिस्टिक रेड (Artistic Red) एडिशन को कलर-चेंजिंग ग्लास के साथ पेश किया जाएगा। जो कि कलर-चेंजिंग ग्लास टेक्नोलॉजी के साथ फोन का बैक पैनल UV लाइट पड़ने पर ब्लैक कलर में अपने आप बदल जाता है। आपको बता दें वीवो वी25 को भी कंपनी ने कलर-चेंजिंग टेक्नोलॉजी के साथ लॉन्च किया था। इसके साथ ही Vivo V29e को रेड और ब्लू दो कलर ऑप्शन में लाया जा रहा है। यूजर्स को इस फोन में डुअल-टोन रियर डिजाइन के साथ 3D कर्व्ड डिस्प्ले और कलर चेंजिंग स्कीम दिया जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications








