घट गई वीवो वी3 की कीमत, अब खरीदें केवल 14,980 रु में!
स्मार्टफोन कंपनी वीवो ने अपने हाल ही में लॉन्च हुए स्मार्टफोन वीवो वी3 की कीमत में कटौती की है। कंपनी ने इस फोन को 17,980 रुपए में लॉन्च किया था, लेकिन अब 3000 रुपए की कटौती के बाद यह फोन भारत में 14,980 रुपए की कीमत में उपलब्ध होगा।
यदि आप भी इस फोन को खरीदने की सोच रहे हैं तो यह मौका आपके लिए। अब आप इस फोन पर अपने 3,000 रुपए बचा सकते हैं। इसी फोन की लॉन्च के साथ ही कंपनी ने यह घोषणा भी की थी, कि अभिनेता रणवीर सिंह विवो कंपनी के ब्रांड एंबेसडर होंगे।
नीचे स्लाइडर में वीवो वी3 के कुछ शानदार फीचर्स-
एचडी डिस्प्ले
वीवो वी3 में 5 इंच की शानदार एचडी डिस्प्ले दी गई है। जिसकी रेजोल्यूशन 1280*720 पिक्सल है।
ऑपरेटिंग सिस्टम
फोन एंड्रायड 5.1 लॉलीपॉप पर आधारित कंपनी का फनटच ऑपरेटिंग सिस्टम 2.5 पर काम करता है।
प्रोसेसर
फोन में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 616 SoC प्रोसेसर दिया गया है। जिसके साथ इसमें 3जीबी रैम भी दी गई है।
स्टोरेज
इस फोन में 32जीबी इंटरनल मैमोरी दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाकर 128जीबी तक बढ़ा सकता हैं।
कैमरा
वीवो वी3 में 13मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। सेल्फी लवर्स को यह फोन काफी भा सकता है।
कनेक्टिविटी
फोन में कनेक्टिविटी के लिए 4जी एलटीई सपोर्ट के साथ ही ब्लूटूथ, वाईफाई, जीपीएस जैसे ऑप्शन भी हैं।
बैटरी
वीवो वी3 में 2500mAh बैटरी दी गई है साथ ही इस फोन में फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया है।


Click it and Unblock the Notifications








