Vivo V30 और V30 Pro की कीमतों में भारी कटौती, हजारों की बचत के साथ खरीदें फोन
Vivo V30, V30 Pro Price Cut: अगर आप भी कम दाम में स्लीम और लाईटवेटेड स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं, तो आपके लिए ये खबर बड़े काम की हो सकती है। आज हम आपको एक ऐसे स्मार्टफोन्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो कम दाम में शानदार डिजाइन और फीचर्स के साथ आ रहे हैं।
दरअसल वीवो में हाल ही में अपने Vivo V30 सीरीज को भारतीय बाजार में पेश किया था। इस सीरीज के तहत कंपनी ने Vivo V30 और V30 Pro दो स्मार्टफोन लॉन्च किए थे।

अब इन दोनों फोन्स की कीमतों में कंपनी ने कटौती कर दी है। जिसके बाद वीवो के इस नए फोन्स को ग्राहक कीमत से काफी कम दाम में खरीद सकते हैं। तो आइए आपको वीवो के इन दोनों फोन्स की नई कीमत और इनपर मिलने वाले डिस्काउंट के बारे में बताते हैं।
गौरतलब है कि, Vivo V30 स्मार्टफोन को तीन वेरिएंट में उपलब्ध कराया गया था। जिसमें 8GB+128GB, 8GB+256GB और 12GB+256GB वेरिएंट शामिल हैं। इसके 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत 33,999 रुपये , 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत 35,999 रुपये और Vivo V30 के 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये तय की गई थी।

वहीं Vivo V30 Pro को दो वेरिएंट में उपलब्ध कराया गया था। जिसमें 8GB+256GB और 12GB+512GB वेरिएंट शामिल हैं। वीवो वी30 प्रो स्मार्टफोन के 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत 41,999 रुपये है। इसके अलावा अगर ग्राहक इसके 12GB+512GB वेरिएंट को खरीदता है, को उसे 46,999 रुपये खर्च करने पड़ सकते हैं।
Vivo V30 पर डिस्काउंट - इन दोनों स्मार्टफोन की खरीदारी पर डिस्काउंट भी कंपनी ऑफर कर रही है। लेकिन आपको बता दें, इस ऑफर का लाभ ग्राहक 20 मार्च तक ही ले सकते हैं।

ऑफिशियल वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार HDFC, ICICI क्रेडिट और डेबिट कार्ड के साथ इसकी खरीदारी करने पर ग्राहक हजारों तक के डिस्काउंट का लाभ उठा सकते हैं।
वीवो V30 के 8जीबी रैम/ 128 स्टोरेज को कीमत से 3,399 रुपये की छूट के साथ खरीदा जा सकता है। वहीं इसके 8जीबी रैम/ 256 जीबी स्टोरेज को 3599 रुपये के डिस्काउंट के साथ और इसके 12 जीबी / 256 स्टोरेज को 3,799 रुपये तक की बचत के साथ खरीदा जा सकेगा।
V30 Pro के 8 जीबी / 256 स्टोरेज को 4,199 रुपये तक के डिस्काउंट पर खरीदा जा सकेगा। इसके दूसरे वेरिएंट 12 जीबी रैम/ 512 जीबी स्टोरेज को 4,699 रुपये की बचत के साथ घर लाया जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








