Home
Mobile

Vivo v30, v30 Pro भारत में 50MP सेल्फी कैमरा, 5000mAh के साथ लॉन्च, जानिए कीमत व सेल डेट

Vivo V30, Vivo V30 Pro Launched in India: वीवो ने आखिरकार सभी के इंतजार को खत्म करते हुए भारत में अपनी वी30 सीरीज को लॉन्च कर दिया है। जिसके तहत कंपनी ने अपने दो नए हैंडसेट Vivo V30 और Vivo V30 Pro को शामिल किया है।

ब्रांड ने Vivo V30 स्मार्टफोन को 3 कॉन्फिग्रेशन 8GB/128GB, 8 GB/ 256 GB और 12GB/ 256GB रैम और स्टोरेज ऑप्शन में उपलब्ध कराया है। तो चलिए आपको आगे वीवो के इन लेटेस्ट फोन्स की कीमत से लेकर फीचर्स और उपलब्धता के बारे में बताते हैं।

Vivo v30, v30 Pro भारत में 50MP सेल्फी कैमरा, 5000mAh के साथ लॉन्च

Vivo V30 सीरीज की कीमत: कीमत की बात करे तो वीवो वी30 के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज की कीमत 33,999 रुपये, 8GB रैम और 256GB स्टोरेज की कीमत 35,999 रुपये और टॉप वेरिएंट यानी कि 12GB रैम और 256GB स्टोरेज की कीमत 37,999 रुपये तय की गई है।

लॉन्च के साथ ही इस फोन की बुकिंग भी शुरू कर दी गई है। आप कंपनी के ऑफिशियल साइट और फ्लिपकार्ट पर इसे आज से ही बुक कर सकते हैं। जिसकी डिलीवरी 14 मार्च से शुरू कर दी जाएगी। आपको बता दें, ग्राहकों को इस फोन पर 4,000 रुपये तक का डिस्काउंट भी मिल रहा है।

Vivo v30, v30 Pro भारत में 50MP सेल्फी कैमरा, 5000mAh के साथ लॉन्च

Vivo V30 Pro की कीमत: वीवो वी30 प्रो के 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 41,999 रुपए और 12GB रैम के साथ 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 46,999 रुपये तय हुआ है। इसे भी आज बुक किया जा सकेगा। जिसे कंपनी 14 मार्च से डिलीवर करेगी। इस फोन पर भी ग्राहोकं को 4000 रुपये तक का डिस्काउंट मिलेगा।

Vivo V30 की खूबियां: वीवो के इस हैंडसेट में 6.78 इंच की एमोलेड डिस्प्ले दी गई है, जो 120HZ रिफ्रेश रेट और 2800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस ऑफर करेगी। वी30 में कंपनी ने क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 Gen 3 प्रोसेसर दिया है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 720 GPU मिल रहा है।

Vivo v30, v30 Pro भारत में 50MP सेल्फी कैमरा, 5000mAh के साथ लॉन्च

फोटोग्राफी के लिए इसके बैक में 50MP का ड्यूल कैमरा सेटअप मिल रहा है, जो 50MP AF+OIS मेन कैमरा और 50MP AF वाइड एंगल कैमरा से लैस है। इसके साथ ही सेल्फी के लिए इसमें 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 5000mAh की बैटरी दी है, जो 80W के चार्जर को सपोर्ट करेगी।

Vivo v30, v30 Pro भारत में 50MP सेल्फी कैमरा, 5000mAh के साथ लॉन्च

यह फोन ऐंड्रॉयड 14 बेस्ड FuntouchOS 14 के साथ आ रहा है। सिक्योरिटी के इसमें आपको इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिल रहा है। यह फोन IP54 रेटिंग के साथ आएगा।

कनेक्टिविटी की बात करें तो तो इसमें 5जी, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस, डुअल 4G VoLTE, वाई-फाई 6, यूएसबी टाइप-सी और एनएफसी जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

Vivo V30 Pro खाूबियां: वीवो वी30 प्रो में आपको 6.78 इंच का कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिल रहा है। जिसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज़ और पीक ब्राइटनेस 2800 निट्स तक है।

इसमें प्रोसेसर के तौर पर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8200 4nm चिपसेट दिया गया है। इसके अलावा ग्राफिक्स के लिए Mali-G610 MC6 GPU इसमें मिलेगा। स्टोरेज की बात करें तो इसे 8GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज और 12 जीबी रैम के साथ 512 जीबी स्टोरेज ऑप्शन के साथ लाया गया है। यह फोन ऐंड्रॉयड 14 बेस्ड Funtouch OS 14 के साथ आएगा।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इस प्रीमियम फोन में 50MP मेन कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड और 50 मेगापिक्सल 2x टेलिफोटो पोर्ट्रेट सेंसर इसमें शामिल है। सेल्फी के लिए इसमें 50MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है।

इसमें कंपनी ने 5000mAh की बैटरी दी है, जो 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए वीवो30 के जैसे इसमें भी 5जी, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस, डुअल 4G VoLTE, वाई-फाई 6, यूएसबी टाइप-सी और एनएफसी जैसे फीचर्स मिलेंगे।

अन्य फीचर्स की बात करें तो वीवो के इस फोन में यूएसबी टाइप-सी ऑडियो, Hi-Res ऑडियो और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी यूजर्स को मिल रहा है।

 
Best Mobiles in India

English summary
vivo v30 and vivo v30 pro launched in india
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X