Vivo ने 50MP सेल्फी कैमरे के साथ V30 स्मार्टफोन किया लॉन्च, जानिए कीमत व फीचर्स
Vivo V30 launched : स्मार्टफोन मेकर कंपनी वीवो ने ग्लोबल मार्केट में अपनी V30 सीरीज के नए स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए हैं। वीवो वी30 ब्रांड का नया हैंडसेट है। Vivo V30 को 6.78 इंच की कर्व्ड-ऐज AMOLED डिस्प्ले और 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा से लैस किया गया है।
इसकी कीमत की बात करें तो फिलहाल कंपनी ने इसका खुलासा नहीं किया है। हालांकि, इसे जल्द ही दुनियाभर के 30 बाजारों में रिलीज किए जानें की तैयारी है। कंपनी ने इसे नोबल ब्लैक, ब्लूम व्हाइट, वेविंग एक्वा और लश ग्रीन कलर वेरियंट में उपलब्ध कराया है।

इन देशों में होगा लॉन्च- कंपनी के दिए गए जानकारी के अनुसार इसे भारत, मलेशिया, सिंगापुर, थाइलैंड, यूएई, इंडोनेशिया और हॉन्ग कॉन्ग में लॉन्च किया जाएगा। बता दें, वीवो वी30 स्मार्टफोन Vivo S18 का एक मोडिफाइड वर्जन है, जिसे कंपनी ने पिछले साल दिसंबर 2023 में चीन में लॉन्च किया था।
Vivo V30 की खूबियां- वीवो वी30 में 6.78 इंच कर्व्ड एज AMOLED डिस्प्ले पैनल मिल रहा है। जो 1.5K (1280 x 2800 पिक्सल) रेजॉलूशन और 120 हर्ट्ज़ तक रिफ्रेश रेट ऑफर करती है।

वीवो का यह लेटेस्ट फोन ऐंड्रॉयड 14 बेस्ड FunTouch OS 14 के साथ आएगा। कंपनी ने इसे लेकर कहा है कि, V30 स्मार्टफोन में 50 महीने तक स्मूद एक्सपीरियंस मिलेगा। जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि,फोन में 4 साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट मिलेंगे।
प्रोसेसर की बात करें तो यह स्नैपड्रैगन 7 Gen 3 चिपसेट वाला यह पहला स्मार्टफोन है, जिसे चीन के अलावा अन्य बाजारों में पेश किया गया है। इस फोन को 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज, 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज, 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज और 12 जीबी रैम + 512 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वेरियंट में पेश किया गया है। लेकिन अलग-अलग बाजारों में यह डिवाइस अलग रैम और स्टोरेज वेरियंट में उपलब्ध कराया जाएगा।

फोटोग्राफी के लिए वीवो के इस फोन में आपको OIS सपोर्ट के साथ 50MP मेन कैमरा मिलेगा। इसके साथ ही इसमें 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड लेंस दिया गया है जो Aura LED फ्लैश के साथ आता है। वहीं सेल्फी के लिए 50MP OmniVision OV50E फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो ऑटोफोकस सपोर्ट करता है।
Vivo V30 को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। आपको बता दें, इस फोन को IP-54 रेटिंग मिले हैं। इस फोन की मोटाई 7.45mm और वजन 186 ग्राम है।


Click it and Unblock the Notifications








